ताजा खबर

मुंबई पुलिस ऑफिसर सूरज ढोकरे ने की निर्दोष की हत्या।

Javed Patwari

13 अक्टूबर 2023 की रात को दो मुस्लिम युवक मोटरसाइकिल पे विरार से निकले थे मालेगांव जाने के लिए एक का नाम अज़ीम सय्यद और दूसरे का नाम फिरोज शैख है। रास्ते मैं उन्हें एक व्यक्ति मिला मोटरसाइकिल सवार उसने इनको रोक के इनका नाम पूछा। नाम पता चलने पे सूरज ढोकरे ने अज़ीम सय्यद और फिरोज शैख को पिस्तौल निकल के गोली मारदी।अज़ीम सय्यद की 3 दिन बाद सायन हॉस्पिटल में मौत हो गई वही दूसरा तरफ फिरोज शैख आज भी सायन हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।तफ्तीश में पता चला की गोली चलाने वाला कोई और नहीं मुंबई पुलिस की सिक्योरिटी में काम करने वाला मुंबई पुलिस ऑफिसर सूरज ढोकरे है। सूरज ढोकरे पे एफआईआर हुए है फिलहाल सूरज ढोकरे पुलिस की हिरासत में है। अज़ीम सय्यद के दो बच्चे है एक 3 साल का लड़का है और दूसरी 10 महीने की लड़की है। ना कोई सरकारी मदद पीड़ित या पीड़ित परिवार को मिल रही है न कोई इनको इंसाफ दिलाने के लिए आगे आ रहा है।यह दूसरी घटना है मुंबई में पहले एक जीआरपी पुलिस वाले ने ट्रेन में यात्रा कर रहे मुस्लिम यात्री को गोली मारी थी अब यह पुलिस ऑफिसर ने मुस्लिम नाम सुनके गोली मारी है। मुंबई पुलिस का अब कहना है की सूरज ढोकरे कर्ज़ में डूबा हुआ है और उसने पिस्तौल चुराई थी और लूट के इरादे से यह वारदात को अंजाम दिया। वही दोनो पीड़ित के परिवार वालों का कहना है की उनका कोई भी सामान या पैसा या मोबाइल चोरी नहीं हुआ है सब मौका ए वारदात पे मिला है। क्या पुलिस असली वजह को छुपाने की कोशिश कर रही है?इस मामले को कोई भी बड़ा न्यूज चैनल नहीं बता रहा है। क्या मुसलमानो को निशाना बनाया जा रहा है ? या फिर हिंदू मुस्लिम का जहर इस तरह से घोल दिया गया है की पुलिस वाले भी अपराधी बन रहे है?

Report :- Javed Patwari
Posted Date :- 25-10-2023