ताजा खबर

देशभक्ति नारों से गूंजा निगम, उत्साह पूर्वक मनाई गई गांधी जयंती*

Prabhat Tiwari

*निगम अधिकारियों तथा पार्षदों ने महापौर को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं* गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में गांधी जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें महापौर सुनीता दयाल तथा निगम अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहणकर कार्यक्रम की शुरुआत की माननीय पार्षदगण भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए, सभी ने एक स्वर में भारत माता की जय तथा देश के बलिदानों का जय घोष कियाl नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार शहर में जिस प्रकार निगम अधिकारी गण सफाई अभियान में जुटे हुए हैं इस प्रकार वृहद स्तर पर स्वच्छता का कार्य कर, गांधी जयंती के पर्व पर श्रद्धांजलि स्वरूप स्वच्छाजलि दी जा रही है जिसमें जन-जन का सहयोग निगम को प्राप्त हो रहा हैl कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए गए सर्वप्रथम महापौर सुनीता दयाल द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं को माला अर्पण किया गया उसके बाद अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा महापुरुषों को नमन किया गया सभी उपस्थित पार्षदों तथा जनप्रतिनिधियों ने भी निगम अधिकारियों सहित पुष्पांजलि देते हुए महापुरुषों को नमन किया, महापौर सुनीता दयाल को भी उपस्थित जनों द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं पुष्प कुछ भेंट कर दी गईl महापौर सुनीता दयाल द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई महात्मा गांधी जी के साथ साथ देश की बलिदानों को याद किया गया उनके पद चिन्ह पर चलने के लिए उपस्थित जनों को प्रेरित किया गया, शहर की स्वच्छता को तथा सुंदरता को बनाए रखने के लिए भी महापौर द्वारा सभी निगम अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को उत्साहित कियाl गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका बालिका विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत गायन प्रस्तुति की, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित गांधी जयंती कार्यक्रम में पार्षद उदित मोहन, विनील दत्त, नीरज गोयल, रामनिवास बंसल, व अन्य गन माननीय तथा निगम अधिकारी व कर्मचारी गन उपस्थित रहेl

Report :- Prabhat Tiwari
Posted Date :- 02-10-2023