ताजा खबर दोमुंही राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा बेहड के धरने से परहेज़ मेहरा के दरबार में हाजिर क्या यही कांग्रेस का अनुशासन और कह दी यह बातें* Desk रूद्रपुर। किच्छा में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को आयोजित धरना प्रदर्शन की सफलता पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सभी कार्यकर्ताकर्ताओं एवं आम जनता का आभार व्यक्त किया है। जारी बयान में जिलाध्यक्ष गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि गरीबों, किसानों, व्यापारियों को उजाड़े जाने के खिलाफ कल किच्छा तहसील में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में आयोजित धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन में उमड़ी भीड़ से स्पष्ट है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। हजारों की संख्या में लोगों ने इस धरना प्रदर्शन में पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है। यह हुंकार खाली नहीं जायेगी। गरीबों के आशियानों को उजाड़ने से पहले अब सरकार को हजार बार सोचना पड़ेगा। श्री गावा और शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को जारी रखेगी। जब तक उजाड़े गये लोगों का पुनर्वास नहीं हो जाता और कई दशकों से बसें लोगों को मालिकाना हक नहीं दिया जाता तब तक कांग्रेस इसी तरह संघर्ष करती रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा जी ने जिला नेतृत्व और नगर नेतृत्व सभी जनता जनार्दन का और हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश पूर्व सांसद महेन्द्र पाल जी ने भी सभी का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही किसानों के साथ समर्थन देने पहुंचे तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजेन्द्र सिंह विर्क का भी विशेष आभार प्रकट किया। *ब्यूरो चीफ एम सलीम खान की रिपोर्ट* Report :- Desk Posted Date :- 08-06-2023 123>Last ›