ताजा खबर

पूर्व प्रधान ईश्वर त्यागी ग्राम नगला बढ़ को भारतीय किसान यूनियन क्रांति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर।

Desk

*जनपद हापुड़/पूर्व प्रधान ईश्वर त्यागी ग्राम नगला बढ़ को भारतीय किसान यूनियन क्रांति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर* गढ़मुक्तेश्वर/गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नंगला बढ में एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व प्रधान ईश्वर त्यागी को भारतीय किसान यूनियन क्रांति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अनुज सिंह को मेरठ मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं पंचायत को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहम सिंह ने कहा देश के किसानों ने अपना हक छिनने के लिए अपनी कुर्बानी दी है मौजूदा सरकार ने आज तक किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नही दिया किसानों से जो वादे मौजूदा सरकार ने किए थे ।एमएसपी पर फसल की खरीद की जाएगी।उनको वादों को कानूनी रूप से सदन में लागू नही किया गया। आज देश का किसान इतना आहत और परेशान है और लॉकडाउन के समय में सभी व्यक्ति अपने घरों में रहे लेकिन किसान खेतो में रहा और देश का पेट पालने का कार्य करता रहा।लेकिन देश के प्रधानमंत्री अपने मन की बात तो करते है लेकिन किसानों के मन की बात नहीं सुनी। साथ ही उन्होंने कहा प्रदेश सरकार किसानों को ठगने का कार्य करती है। पंचायत के कार्यक्रम को संचालित करने के साथ ईश्वर त्यागी ने कहा कि सिंभावली मिल किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं कर रहा है। मौजूदा सरकार द्वारा जो वादे प्रदेश की जनता से किए गए थे 15 दिनों में गन्ने का भुगतान समय से पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन आज तक सरकार अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है।मौजूदा सरकार ने जनता के हित में अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है ना तो युवाओं के लिए कोई रोजगार दिया गया है ना ही किसानों के लिए बिजली के बिलों को आधा किया है आए दिन बिजली की कटौती होना बरकरार है। जिससे किसान की फसलों का नुकसान हो रहा है अगर किसान की फसलों के लिए बिजली कटौती की गए तो इसके लिए जल्द ही भारतीय किसान यूनियन क्रांति एक्शन गढ़ का घेराव करके आन्दोलन करेगा। वहीं इस आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव सुंदर सिकंदरपुर, प्रदेश अध्यक्ष परविंदर यादव, प्रदेश संगठन मंत्री सोनू सिंह, संदीप चौधरी, आदेश यादव ,अनमोल त्यागी, रोहित सिंह ,नदीम खा, शोएब चौधरी, निर्देश यादव, मुकेश त्यागी हेम कुमार ,वीरेंद्र ,तेजवीर त्यागी ,सफिया कुंवरपाल, सादाब चौधरी, विनय, रागिब, खजान प्रधान, इंदरजीत, धारा नरेंद्र चौहान, मैन पाल यादव,शादाब , राजन ठाकुर, मनोज प्रधान जी, पूठी रघुनाथपुर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Report :- Desk
Posted Date :- 30-05-2022