ताजा खबर

शुक्रवार देर रात कड़ूला नदी के पास एक आम के बाग में गोकुशों ने दो गोवंशों का वध कर दिया।

Desk

शुक्रवार देर रात कड़ूला नदी के पास एक आम के बाग में गोकुशों ने दो गोवंशों का वध कर दिया। कुछ देर बाद हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिल गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख अंकित चौहान कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस- प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, ङ्क्षसह, सीओ धामपुर व थाना स्योहारा प्रभारी नरेंद्र गौड़ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पशु चिकित्सक से मांस की जांच कराने के बाद अवशेषों को दफना दिया गया। एसपी सिटी ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को आरोपितों पर सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

Report :- Desk
Posted Date :- 14-03-2021