Live
अश्वनी शर्मा के गृह क्षेत्र में भाजपा को झटका:पठानकोट ब्लॉक समिति पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, BJP की गीता ने मारी पलटीजालंधर PNB लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मुख्य आरोपीपंजाब को स्थायी डीजीपी जल्द: सरकार ने 14 अफसरों का पैनल यूपीएससी को भेजा, तीन उम्मीदवार होंगे शाॅर्टलिस्टPunjab Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, आज और कल आंधी के साथ होगी बारिश; ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्टकोर्ट में हार रहे हैं नशा तस्कर, भारत में नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में Punjab में सजा दर सबसे अधिककभी घाटे में डूबा बिजली विभाग अब मुनाफे में! 90% घरों को मुफ्त बिजली देने के बावजूद पंजाब सरकार ने कर दिखाया कमाल: CM भगवंत मानपंजाब के परिवहन क्षेत्र के विकास को और तेज किया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने PRTC फ्लीट में 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडीपंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के DC बदलेअश्वनी शर्मा के गृह क्षेत्र में भाजपा को झटका:पठानकोट ब्लॉक समिति पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, BJP की गीता ने मारी पलटीजालंधर PNB लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मुख्य आरोपीपंजाब को स्थायी डीजीपी जल्द: सरकार ने 14 अफसरों का पैनल यूपीएससी को भेजा, तीन उम्मीदवार होंगे शाॅर्टलिस्टPunjab Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, आज और कल आंधी के साथ होगी बारिश; ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्टकोर्ट में हार रहे हैं नशा तस्कर, भारत में नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में Punjab में सजा दर सबसे अधिककभी घाटे में डूबा बिजली विभाग अब मुनाफे में! 90% घरों को मुफ्त बिजली देने के बावजूद पंजाब सरकार ने कर दिखाया कमाल: CM भगवंत मानपंजाब के परिवहन क्षेत्र के विकास को और तेज किया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने PRTC फ्लीट में 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडीपंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के DC बदले
Tuesday, 07 April 2026
Menu

‘कांग्रेस पार्टी अब खत्म हो चुकी, विधानसभा में बेवजह और झूठ के मुद्दे लेकर आई’- CM Nayab Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज लाडवा विधानसभा के दौरे पर रहे. सीएम ने लाडवा के कई गांवों में धन्यवादी दौरा किया. सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा के गांव प्रहलादपुर में पहुंचे. जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के दिशा निर्देश दिए. सीएम ने लाडवा में सुनी लोगों की समस्याएं:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “आज मैं अपनी विधानसभा लाडवा में पहुंचा हूं और ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहा हूं.” उन्होंने कहा कि “विधानसभा का सत्र चल रहा है और कांग्रेस विधानसभा सत्र में सारे झूठ के मुद्दे लेकर आई है. रात भी विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, लेकिन उसके बाद उस अविश्वास प्रस्ताव पर सुनने का मादा भी विपक्ष नहीं रखता और वॉकआउट करके चला गए थे.”   कांग्रेस पर साधा निशाना: सीएम ने कहा “2024 में भी अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष लाया था और उस समय भी सुनने का मादा उन्होंने नहीं रखा था. इसलिए विधानसभा स्पीकर ने इस बार भी कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया.” मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस पार्टी अब खत्म हो चुकी है. कांग्रेस पार्टी ने 60 साल देश पर राज किया उसे समय के कामों को गिनवाने की तो दूर की बात रही बेवजह के मुद्दे लेकर आते हैं. कभी कहते हैं वोट चोरी हो गई, संविधान को खतरा हो गया. कभी कुछ तो कभी कुछ. इस प्रकार के आरोप लगाते हैं. जिससे आमजन भी आहत होता है.” गैंगस्टरों की सीएम की चेतावनी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “हरियाणा में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना पुलिस का दायित्व है. हमने पहले कहा भी था कि गैंगस्टर या तो बदमाशी छोड़ दे या हरियाणा छोड़ दे.” मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “दुष्यंत चौटाला भी सरकार में मंत्री रहे हैं. उनको सारी बातों का पता है, लेकिन अब तो राजनीति में हाजिरी लगवाने के लिए कुछ भी बोल सकते हैं. परंतु लोगों ने अब उसका सब देख लिया है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *