Live
हिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने किया, उतना बाहर से आए आतताइयों ने भी नहीं किया- केजरीवालPunjab के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने फिल्म पर लगाई रोक: धालीवालस्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नूOTT प्लेटफॉर्म से फिल्म ‘सतलुज’ को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नूपंजाब निकाय चुनाव में AAP का दबदबा, 95 में से 56 वार्ड जीते; कांग्रेस दूसरे, अकाली दल और BJP पीछेउत्तर भारत से लेकर बांग्लादेश तक मानसून का असर, पंजाब-हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ अभियान के तहत पटियाला पूरे पंजाब में अग्रणी: 52,672 मरीजों ने लिया लाभ, राज्य में सबसे अधिक 79.15 करोड़ रुपये खर्चकांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है, पंजाब के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय आपसी लड़ाई में व्यस्त है: बलतेज पन्नूहिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने किया, उतना बाहर से आए आतताइयों ने भी नहीं किया- केजरीवालPunjab के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने फिल्म पर लगाई रोक: धालीवालस्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नूOTT प्लेटफॉर्म से फिल्म ‘सतलुज’ को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नूपंजाब निकाय चुनाव में AAP का दबदबा, 95 में से 56 वार्ड जीते; कांग्रेस दूसरे, अकाली दल और BJP पीछेउत्तर भारत से लेकर बांग्लादेश तक मानसून का असर, पंजाब-हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ अभियान के तहत पटियाला पूरे पंजाब में अग्रणी: 52,672 मरीजों ने लिया लाभ, राज्य में सबसे अधिक 79.15 करोड़ रुपये खर्चकांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है, पंजाब के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय आपसी लड़ाई में व्यस्त है: बलतेज पन्नू
Tuesday, 07 July 2026
Menu

अश्वनी शर्मा के गृह क्षेत्र में भाजपा को झटका:पठानकोट ब्लॉक समिति पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, BJP की गीता ने मारी पलटी

भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और मौजूदा विधायक अश्वनी शर्मा के गृह क्षेत्र पठानकोट में भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां पठानकोट की ब्लाक समिति मैंबर गीता ने पलटी मारते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और आप ने बतौर ईनाम उन्हें पठानकोट ब्लाक समिति चेयरपर्सन बना दिया

इसी के साथ जिला की 6 में से 5 ब्लॉक समितियों पर आप का कब्जा हो चुका है। अब बस सुजानपुर में पेंच फंसा है। वहां भाजपा के 8 मेंबर जीते हैं और आप के 7 ही हैं। इसलिए सुजानपुर में चेयरमैन चुनाव की 3 मीटिंगें पोस्टपोन की जा चुकी हैं। सुजानपुर भाजपा की ओर से इसे लेकर नाराजगी जताई जा रही है।

पठानकोट में भी रही असमंजस की स्थिति

 

इससे पहले पठानकोट ब्लॉक समिति में भी असमंजस की स्थिति थी। क्योंकि यहां भाजपा, कांग्रेस और आप के बराबर 5-5 मेंबर जीते थे। लिहाजा आम आदमी पार्टी ने भाजपा की गीता देवी को चेयरमैन बनाने का वादा कर आप ज्वाइन कराई और हलका इंचार्ज विभूति शर्मा और अमनशेर सिंह कलसी की मौजूदगी में भाजपा से आप में शामिल हुई गीता देवी को चेयरपर्सन और सोनिया देवी को वाइस चेयरपर्सन चुना गया। चेयरमैन गीता देवी ने कहा कि वे पठानकोट ब्लॉक के विकास के लिए काम करेंगी।

जिला की 6 में से 5 समितियों पर आप काबिज

पठानकोट ब्लॉक समिति में आप की चेयरपर्सन बनने से पठानकोट और भोआ की सभी समितियों पर आप का वर्चस्व हो गया है। कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क के भोआ हलके की तीनों समितियों पर आप काबिज हो चुकी है। 18 सदस्यीय घरोटा में आप के पवन कुमार फौजी, 15 सदस्यीय नरोट जैमल सिंह में आप के सोहनलाल तथा 15 सदस्यीय बमियाल समिति के आप मेंबर धर्मपाल चेयरमैन बन चुके हैं। धारकलां ब्लॉक समिति में भाजपा के 7, आप के 7 और कांग्रेस का एक मेंबर चुनाव जीता था। कांग्रेसी मेंबर के सपोर्ट कर देने से यहां भी आप के हलका इंचार्ज ठाकुर अमित सिंह मंटू की पत्नी एकता चौधरी चेयरमैन बन गईं।

सुजानपुर में अभी भी फंसा पेंच

 

बता दें, सुजानपुर ब्लाक समिति चेयरमैन चुनाव में मामला अभी भी फंसा है। क्योंकि, यहां सबसे अधिक 8 मेंबर भाजपा के जीते हैं और सत्ताधारी आप के 7 हैं। जबकि, कांग्रेस का यहां से एक भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया था। ये हालात तब हैं जब सुजानपुर हलके के एमएलए नरेश पुरी कांग्रेस से हैं। सुजानपुर में आप अभी तक भाजपा का कोई मेंबर तोड़ नहीं पाई है। चेयरमैन के चुनाव के लिए 3 बार मीटिंगें बुलाई गईं और हर बार मीटिंग पोस्टपोन कर प्रशासन द्वारा समय दिया जा रहा है। जिसको लेकर भाजपा ने बीते दिन डीसी ऑफिस पहुंच रोष जताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *