Live
जुलाई के पहले दिन महंगाई से बड़ी राहत, LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्तापंजाब की महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू, CM भगवंत मान ने धूरी से योजना का शुभारंभ कियामहिलाओं की सत्कार राशि’ आज बैंक खातों में जमा की जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानएशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानपंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 3,524 निःशुल्क आँखों के ऑपरेशन करवाएश्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानापंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! कल खातों में आएगी 3 महीने की राशि, जानें किसे मिलेगा लाभपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, चयन के लिए आज UPSC की अहम बैठकजुलाई के पहले दिन महंगाई से बड़ी राहत, LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्तापंजाब की महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू, CM भगवंत मान ने धूरी से योजना का शुभारंभ कियामहिलाओं की सत्कार राशि’ आज बैंक खातों में जमा की जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानएशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानपंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 3,524 निःशुल्क आँखों के ऑपरेशन करवाएश्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानापंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! कल खातों में आएगी 3 महीने की राशि, जानें किसे मिलेगा लाभपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, चयन के लिए आज UPSC की अहम बैठक
Thursday, 02 July 2026
Menu

Haryana पुलिस कांस्टेबल के लिए निकली बंपर भर्तियां, जानें कब और कैसे भर सकते हैं फॉर्म

क्या आप सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों में से एक हैं? क्या आप हरियाणा पुलिस कांस्टेबल में वैकेंसी आने का इंतजार कर रहे थे? अगर आपका जवाब हां है तो फिर आप एकदम सही जगह पर हैं क्योंकि यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आपको बता दें कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कांस्टेबल पदों की भर्ती निकाली है और कुल 5,500 भर्तियां निकली हैं। आपको बता दें कि जो भी लोग कांस्टेबल के लिए आवेदन भरना चाहते हैं वो 11 जनवरी से फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा।

आप किस तरह कर सकते अप्लाई

  आपको बता दें कि जो 5,500 भर्तियां निकली हैं उसमें से 4,500 पुरुष कांस्टेबल, 600 महिलाएं और 400 GRP पदों के लिए हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा और वहां HSSC पुलिस कांस्टेबल पद पर क्लिक करना होगा। आइए आपको विस्तार से तरीका बताते हैं। ये जानकारियां भी जरूर जान लीजिए आपको बता दें कि फॉर्म भरने की तारीख 11 जनवरी से शुरु होगी और 25 जनवरी तक विंडो खुला रहेगा। इसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल चेक-अप शामिल होगा। वहीं पैटर्न की बात करें तो HSSC पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पेपर में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, मैथ्स, हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर नॉलेज, हरियाणा GK, और NCC होगा। पेपर की अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी। फिजिकल टेस्ट के लिए कौन योग्य होगा आपको पहल पुरुषों की योग्यता के बारे में बताते हैं। फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए पुरुष की लंबाई 170 CM, छाती 83 से 87 CM के बीच होनी चाहिए। दौड़ की बात करें तो 12 मिनट में 2.5 किलो मीटर पार करना होगा। वहीं महिलाओं की बात करें तो उनकी लंबाई 158 CM होनी चाहिए और उन्हें 6 मिनट में 1 किलो मीटर कवर करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *