Live
अश्वनी शर्मा के गृह क्षेत्र में भाजपा को झटका:पठानकोट ब्लॉक समिति पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, BJP की गीता ने मारी पलटीजालंधर PNB लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मुख्य आरोपीपंजाब को स्थायी डीजीपी जल्द: सरकार ने 14 अफसरों का पैनल यूपीएससी को भेजा, तीन उम्मीदवार होंगे शाॅर्टलिस्टPunjab Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, आज और कल आंधी के साथ होगी बारिश; ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्टकोर्ट में हार रहे हैं नशा तस्कर, भारत में नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में Punjab में सजा दर सबसे अधिककभी घाटे में डूबा बिजली विभाग अब मुनाफे में! 90% घरों को मुफ्त बिजली देने के बावजूद पंजाब सरकार ने कर दिखाया कमाल: CM भगवंत मानपंजाब के परिवहन क्षेत्र के विकास को और तेज किया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने PRTC फ्लीट में 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडीपंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के DC बदलेअश्वनी शर्मा के गृह क्षेत्र में भाजपा को झटका:पठानकोट ब्लॉक समिति पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, BJP की गीता ने मारी पलटीजालंधर PNB लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मुख्य आरोपीपंजाब को स्थायी डीजीपी जल्द: सरकार ने 14 अफसरों का पैनल यूपीएससी को भेजा, तीन उम्मीदवार होंगे शाॅर्टलिस्टPunjab Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, आज और कल आंधी के साथ होगी बारिश; ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्टकोर्ट में हार रहे हैं नशा तस्कर, भारत में नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में Punjab में सजा दर सबसे अधिककभी घाटे में डूबा बिजली विभाग अब मुनाफे में! 90% घरों को मुफ्त बिजली देने के बावजूद पंजाब सरकार ने कर दिखाया कमाल: CM भगवंत मानपंजाब के परिवहन क्षेत्र के विकास को और तेज किया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने PRTC फ्लीट में 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडीपंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के DC बदले
Tuesday, 07 April 2026
Menu

हरियाणा में तहसीलदारों की स्ट्राइक पर बोले CM सीएम नायब सिंह सैनी, ‘किसी को न्याय नहीं मिला तो वह एप्लीकेशन दें’

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के दौरान गुरुग्राम से जुड़ी कुल 17 जनसमस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं, जिनमें से 12 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. शेष मामलों पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. ‘गुरुग्राम पर सरकार का विशेष ध्यान’: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि “आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रशासन की जिम्मेदारी है कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से हो.” उन्होंने कहा कि ” गुरुग्राम की समस्या के समाधान पर फोकस है. खासकर गुरुग्राम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.” ‘आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो’: बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तहसीलदारों की हड़ताल के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि “आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. यदि किसी व्यक्ति को यह लगता है कि उसके साथ न्याय नहीं हुआ है, तो वह एसीएस को लिखित एप्लीकेशन दे सकते हैं. हर समस्या का समाधान होता है, उसका भी समाधान होगा. इसके बाद भी लग रहा है कि अधिकारी स्तर पर कमी रह रही है तो समाधान के लिए मैं हूं.” ‘रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस’: मुख्यमंत्री ने बताया कि “रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह पेपरलेस कर दिया गया है, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी.” उन्होंने कहा कि “लोगों को सुविधाएं देना सरकार का प्रथम दायित्व है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *