Live
आप मंत्रियों ने ‘मान दे मुनाफे’ घर-घर पहुंचाए, पंजाब को 4.5 साल का ‘Guarantee Plus’ रिपोर्ट कार्ड पेश किया|Asian Hockey Federation ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दियारवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आपबादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियानकरतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तनCM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षाCM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्रआप मंत्रियों ने ‘मान दे मुनाफे’ घर-घर पहुंचाए, पंजाब को 4.5 साल का ‘Guarantee Plus’ रिपोर्ट कार्ड पेश किया|Asian Hockey Federation ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दियारवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आपबादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियानकरतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तनCM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षाCM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्र
Tuesday, 22 September 2026
Menu

Punjab Cabinet Meeting आज: Land Pooling Policy रद्द करने पर हो सकता है बड़ा फैसला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। दरअसल, किसान जत्थेबंदियां लगातार मांग कर रही हैं कि सरकार इस पॉलिसी की अधिसूचना को रद्द करे। इसी कारण उम्मीद है कि आज की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।

हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक इस मीटिंग का ऑफिशियल एजेंडा जारी नहीं किया गया है। लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि लैंड पूलिंग पॉलिसी के साथ-साथ इंडस्ट्रियल सेक्टर को राहत देने और डेवलपमेंट से जुड़े कुछ अहम प्रस्ताव भी सामने आ सकते हैं। चूंकि स्वतंत्रता दिवस नजदीक है, ऐसे में सरकार इस मौके पर बड़े ऐलान करने की तैयारी में हो सकती है।

क्या है पृष्ठभूमि?
इससे पहले 30 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में पंजाब सरकार ने राज्य के 154 ब्लॉकों के पुनर्गठन (restructuring) को मंजूरी दी थी। इस कदम के बाद अब पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव कराए जाने हैं।
इसके अलावा, सरकार पहले ही कन्वर्ज़न पॉलिसी में बदलाव को मंजूरी दे चुकी है, जिससे इंडस्ट्रियल प्लॉट्स का इस्तेमाल अब कमर्शियल एक्टिविटीज़ के लिए भी किया जा सकेगा। यह कदम उद्योगपतियों को बड़ी राहत देने वाला माना गया।

क्यों विवादों में है लैंड पूलिंग पॉलिसी?
लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर किसान संगठनों का कहना है कि इससे किसानों की ज़मीन पर असर पड़ेगा और उनकी मर्ज़ी के बिना जमीन के उपयोग का तरीका बदल सकता है। किसानों का तर्क है कि सरकार को इस पॉलिसी को वापस लेना चाहिए और खेती-किसानी के हितों की रक्षा करनी चाहिए।

आज की बैठक पर सबकी नजर
आज की कैबिनेट मीटिंग में क्या फैसला होगा, इस पर किसानों, विपक्षी दलों और इंडस्ट्रियल सेक्टर की नज़रें टिकी हुई हैं। अगर सरकार लैंड पूलिंग पॉलिसी को रद्द करने का प्रस्ताव लाती है, तो यह पंजाब की भूमि नीति में एक बड़ा बदलाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *