Live
CM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिल•नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदला•सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मान•मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू•CM भगवंत मान ने 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया उद्घाटन, बोले- अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा OPD सेवाएं•परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने बाहर पड़े सामान में लगाई आग•पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•CM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिल•नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदला•सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मान•मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू•CM भगवंत मान ने 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया उद्घाटन, बोले- अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा OPD सेवाएं•परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने बाहर पड़े सामान में लगाई आग•पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•
Thursday, 15 October 2026
Menu

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मानसा में सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि इस अपराध के लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को पहले ही 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। बड़ी मुश्किल से कायम की गई पंजाब की शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति से किसी भी कीमत पर समझौता न करने की बात कहते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि हत्या की साजिश में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

 

नशे के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली या ताकतवर क्यों न हो, क्योंकि पंजाब के युवाओं को नशे की लत से बचाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

 

एक बयान में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मानसा में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है और इसके लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति को कानून के कटघरे में लाया जाएगा। पंजाब पुलिस इस मामले की जांच में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी और आरोपियों को मिसाली सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।”

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने पुलिस महानिदेशक को गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके और इस अपराध में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जा सके। मुख्य आरोपी को पहले ही 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। यदि जांच के दौरान इस हत्या की साजिश में किसी अन्य व्यक्ति या संगठन की संलिप्तता सामने आती है, तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।”

 

पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “परविंदर सिंह झोटा की मृत्यु उनके परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।”

 

नशे के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारी सरकार ने अवैध रूप से बेची जाने वाली नशीली दवाओं तथा ‘चिट्टे’ जैसे पारंपरिक नशीले पदार्थों सहित सभी प्रकार के नशों की बिक्री और आपूर्ति के खिलाफ ठोस अभियान शुरू किया है। मानवता के खिलाफ किए गए इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली या ताकतवर क्यों न हो।”

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “पंजाब में नशीले पदार्थों की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे युवा राज्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं और सरकार उन्हें नशे की लत से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी इस अभियान को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

 

लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब ने बहुत मेहनत और कुर्बानियों से अमन-शांति कायम की है। हमें आपसी सद्भाव के इस माहौल की हर कीमत पर रक्षा करनी चाहिए। सरकार इस हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और साथ ही यह सुनिश्चित करेगी कि पूरे राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।”

 

अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कल मानसा जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद निंदनीय है। पंजाब के युवा हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं और राज्य में कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग कानून को अपने हाथों में लेंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *