Live
CM भगवंत सिंह मान द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को मंजूरीसोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट! खरीददारों को मिली राहतजहाँ भी चुनाव आते हैं, भाजपा विपक्षी सरकारों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है: बलतेज पन्नूभारत-कनाडा के बीच UPI की तैयारी! पंजाबियों को मिल सकता है बड़ा फायदापंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है, ईडी को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है: कुलदीप धालीवालसबूत पेश करने के बजाय, ईडी पत्र, लीक और मीडिया रिपोर्ट के ज़रिए आप लीडरशिप को बदनाम कर रही है: अमन अरोड़ाDA-DR पर पंजाब सरकार का बड़ा कदम, हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती‘Digi Punjab’ पोर्टल लॉन्च, अब एक ही जगह मिलेंगी 300+ सरकारी सेवाएंCM भगवंत सिंह मान द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को मंजूरीसोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट! खरीददारों को मिली राहतजहाँ भी चुनाव आते हैं, भाजपा विपक्षी सरकारों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है: बलतेज पन्नूभारत-कनाडा के बीच UPI की तैयारी! पंजाबियों को मिल सकता है बड़ा फायदापंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है, ईडी को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है: कुलदीप धालीवालसबूत पेश करने के बजाय, ईडी पत्र, लीक और मीडिया रिपोर्ट के ज़रिए आप लीडरशिप को बदनाम कर रही है: अमन अरोड़ाDA-DR पर पंजाब सरकार का बड़ा कदम, हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती‘Digi Punjab’ पोर्टल लॉन्च, अब एक ही जगह मिलेंगी 300+ सरकारी सेवाएं
Thursday, 03 September 2026
Menu

Punjab में भीषण गर्मी का प्रकोप, अगले 48 घंटे में मौसम को लेकर अलर्ट जारी।

पंजाब। Punjab में भीषण गर्मी का कहर बढ़ना शुरू हो गया है। राज्य में गर्मी के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि इस बार राज्य में गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ेगी, जिस कारण तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 48 घंटों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिस कारण गर्मी और बढ़ जाएगी। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा पहले ही अलर्ट किया जा चुका है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं आज जिला अमृतसर, जालंघर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली में हल्के बादल छाए रहने के आसार है।

आई.एम.डी. के एक अधिकारी ने पहले ही संकेत दिया था कि उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मियों के दौरान लू के दिनों की संख्या दोगुनी हो सकती है। आमतौर पर इस क्षेत्र में गर्मी के मौसम में 5-6 दिन लू चलती है। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में चेतावनी दी गई थी कि अत्यधिक गर्मी मानव स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती है। भीषण गर्मी के दौरान लोगों को दोपहर में बाहर जाने से बचना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, नवजात शिशुओं, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों, श्रमिकों, मोटापे से ग्रस्त लोगों, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों और हृदय रोगियों को हमेशा उच्च तापमान से सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। बाहर काम करने वाले लोगों को हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए, जो पूरे शरीर को ढक सकें। साथ ही, सिर को सीधी धूप से बचाने के लिए छाता, टोपी, तौलिया, पगड़ी या दुपट्टे का उपयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *