Live
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के DC बदलेपनबस और पीआरटीसी बेड़े का विस्तार, मुख्यमंत्री मान ने 100 बसों को दिखाई हरी झंडी, विपक्ष पर बरसेपंजाब में टैक्स चोरी पर सख्ती, 1137 करोड़ वसूली, 1383 करोड़ जुर्माना; चीमा बोले प्रवर्तन में बड़ा बदलावपंजाब सरकार फसलों की करवाएगी गिरदावरी: CM मान बोले – बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान, बेअदबी पर कानून जल्द4 साल पूरे: CM Bhagwant Mann ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, पंजाब के 90% घरों का बिजली बिल जीरोचंडीगढ़ ग्रेनेड धमाका: दो मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार; अब तक कुल 7 गिरफ्तारियांदिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘’Mukhyamantri Sehat Yojana’मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगातपंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के DC बदलेपनबस और पीआरटीसी बेड़े का विस्तार, मुख्यमंत्री मान ने 100 बसों को दिखाई हरी झंडी, विपक्ष पर बरसेपंजाब में टैक्स चोरी पर सख्ती, 1137 करोड़ वसूली, 1383 करोड़ जुर्माना; चीमा बोले प्रवर्तन में बड़ा बदलावपंजाब सरकार फसलों की करवाएगी गिरदावरी: CM मान बोले – बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान, बेअदबी पर कानून जल्द4 साल पूरे: CM Bhagwant Mann ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, पंजाब के 90% घरों का बिजली बिल जीरोचंडीगढ़ ग्रेनेड धमाका: दो मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार; अब तक कुल 7 गिरफ्तारियांदिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘’Mukhyamantri Sehat Yojana’मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
Tuesday, 07 April 2026
Menu

Haryana: महिला कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, सीएम नायब सिंह सैनी ने किए ये बड़े ऐलान।

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य सरकार के कार्यालयों में काम करने वाली नियमित महिला कर्मचारियों के लिए एक अहम घोषणा की है। सीएम ने महिलाओं के लिए सालाना 20 छुट्टियों की बजाय 25 छुट्टियां देने का फैसला लिया है।

इसके साथ ही, Haryana कौशल रोजगार निगम में काम करने वाली महिला कर्मियों के लिए एक और राहत का ऐलान किया गया है। पहले जहां इन कर्मचारियों को सालाना 10 छुट्टियां मिलती थीं, अब वे 22 छुट्टियां ले सकेंगी, जिसमें हर महीने एक अतिरिक्त छुट्टी भी शामिल होगी।

सीएम ने यह भी जानकारी दी कि राज्य की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।

यह सभी ऐलान मुख्यमंत्री ने पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किए। इसके अलावा, उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से राज्य में 44 नए आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन और बाल भवन चरखी दादरी का शिलान्यास भी किया।

सीएम ने घरेलू हिंसा शिकायत पंजीकरण और निगरानी के लिए एक पोर्टल, “आपकी बेटी-हमारी बेटी” के लिए एमआईएस पोर्टल और एसएनपी मांग और आपूर्ति पोर्टल की भी शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *