Live
‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित•पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल•राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू•अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित•पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल•राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू•अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•
Friday, 23 October 2026
Menu

4 साल पूरे: CM Bhagwant Mann ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, पंजाब के 90% घरों का बिजली बिल जीरो

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने ‘आप’ सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर सीएम आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora भी मौजूद रहे।

CM मान ने कहा कि 1 जून 2022 से पंजाब के लोगों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिसका नतीजा यह है कि आज करीब 90% घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2022 से पहले के बकाया और जुर्माने भी माफ किए गए हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड में 8014 नई भर्तियां की गई हैं, जबकि 1579 नियुक्तियां तरस के आधार पर हुई हैं। इसके अलावा PSPCL और PSTCL में 1750 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

बिजली उत्पादन को लेकर CM मान ने कहा कि पंजाब के थर्मल प्लांट्स में कोयले की कोई कमी नहीं है। रूपनगर, लहरा मोहब्बत और गोइंदवाल साहिब प्लांट्स में एक महीने से ज्यादा का कोयला स्टॉक मौजूद है। उन्होंने बताया कि पंजाब इस समय 2720 मेगावाट बिजली सोलर ऊर्जा से पैदा कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि गोइंदवाल साहिब का 540 मेगावाट GVK थर्मल प्लांट 1080 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। उनके मुताबिक यह दुनिया का सबसे सस्ता सौदा है और अब इस प्लांट का नाम श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट की उम्र अभी 25 से 30 साल और है।

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए धमाके पर CM मान ने कहा कि आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन पंजाब पुलिस की कार्रवाई की किसी ने सराहना नहीं की। उन्होंने कहा कि अक्सर घटना से पहले ही उन पर आरोप लगा दिए जाते हैं।

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को लेकर CM मान ने कहा कि किसानों को मुआवजा दिया जाएगा और गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

स्कूलों और अदालतों को मिली धमकी भरी ईमेल्स के मामले में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गृह मंत्रालय के साथ मिलकर जांच कर रही है और ईमेल भेजने वालों की पहचान की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कोई भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *