Live
आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•
Tuesday, 03 November 2026
Menu

Haryana: आ/ग से फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को मिलेगा मुआवजा, CM सैनी ने की घोषणा।

Haryana में हाल ही में खेतों में अचानक लग रही आग की घटनाओं से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिसमें फसलें और मवेशी प्रभावित हुए हैं। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आग की इन घटनाओं के कारण किसानों को गंभीर आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने यह फैसला लिया है कि सभी प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाएगा, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

आग लगने की घटनाओं की रिपोर्ट लेने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे आग लगने से संबंधित घटनाओं की रिपोर्ट लें। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसान संबंधित उपायुक्तों के समक्ष आवेदन करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया अमल में लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि नुकसान से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की बुवाई के लिए बीज और खाद में भी मदद की जाएगी, ताकि किसानों को आर्थिक रूप से बोझ न झेलना पड़े।

सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र

इस बीच सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर आग से फसलों को हुए नुकसान के लिए विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को तुरंत मुआवजा दिलाने की मांग की है। कुमारी सैलजा ने पत्र में लिखा है कि सिरसा जिले में कंवरपुर, मोरीवाला, रसूलपुर, साहुवाला, लुदेसर, रुपाणा, बुर्ज भंगु, ढाबा, सुचान और सिकंदरपुरा जैसे कई गाँवों में खेतों में आग लगने से किसानों को नुकसान हुआ है।

प्रभावित गांवों में तुरंत विशेष गिरदावरी करवाई जाए

उन्होंने लिखा है कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा इस बारे में उन्हें बताया गया है कि अधिकतर घटनाएं बिजली निगम की लापरवाही के कारण हुई हैं, विशेष रूप से खेतों के ऊपर से गुजरती ढीली और झुकी हुई बिजली लाइनों के कारण। सांसद ने पत्र में कंवरपुरा गांव में तारों की चपेट में आने से एक किसान की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का भी जिक्र किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इन गांवों में तुरंत विशेष गिरदावरी करवाई जाए और प्रभावित किसानों को यथाशीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *