Live
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के DC बदलेपनबस और पीआरटीसी बेड़े का विस्तार, मुख्यमंत्री मान ने 100 बसों को दिखाई हरी झंडी, विपक्ष पर बरसेपंजाब में टैक्स चोरी पर सख्ती, 1137 करोड़ वसूली, 1383 करोड़ जुर्माना; चीमा बोले प्रवर्तन में बड़ा बदलावपंजाब सरकार फसलों की करवाएगी गिरदावरी: CM मान बोले – बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान, बेअदबी पर कानून जल्द4 साल पूरे: CM Bhagwant Mann ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, पंजाब के 90% घरों का बिजली बिल जीरोचंडीगढ़ ग्रेनेड धमाका: दो मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार; अब तक कुल 7 गिरफ्तारियांदिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘’Mukhyamantri Sehat Yojana’मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगातपंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के DC बदलेपनबस और पीआरटीसी बेड़े का विस्तार, मुख्यमंत्री मान ने 100 बसों को दिखाई हरी झंडी, विपक्ष पर बरसेपंजाब में टैक्स चोरी पर सख्ती, 1137 करोड़ वसूली, 1383 करोड़ जुर्माना; चीमा बोले प्रवर्तन में बड़ा बदलावपंजाब सरकार फसलों की करवाएगी गिरदावरी: CM मान बोले – बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान, बेअदबी पर कानून जल्द4 साल पूरे: CM Bhagwant Mann ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, पंजाब के 90% घरों का बिजली बिल जीरोचंडीगढ़ ग्रेनेड धमाका: दो मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार; अब तक कुल 7 गिरफ्तारियांदिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘’Mukhyamantri Sehat Yojana’मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
Tuesday, 07 April 2026
Menu

हरियाणा: CM नायब सैनी एक्शन मोड में, चीफ इंजीनयर को किया ससपेंड, FIR के भी आदेश।

CM सैनी फुल एक्शन मोड में दिख रहे है। बता दें की मुख्यमंत्री ने ने फरीदाबाद में FMDA के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम सैनी ने नगर निगम के पूर्व चीफ इंजीनियर को सस्पेंड करने का आदेश दिया। साथ ही उसके खिलाफ FIR दर्ज करने के भी निर्देश दिया। आरोप है की चीफ इंजीनियर ने काम होने से पहले ही पेमेंट जारी कर दिया। जिसको लेकर CM सैनी ने चीफ इंजीनयर को ससपेंड करने के आदेश दिए।

हिसार में नगर निगम के चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात थे

FMDA के अधिकारियों के साथ मीटिंग CM सैनी को इसकी शिकायत मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत चीफ इंजीनियर बीके कर्दम को सस्पेंड करने के साथ उनके खिलाफ FIR करने का आदेश दिया। बता दें कि वह हिसार में नगर निगम के चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, 1 दिसंबर 2020 को बीके कर्दम ने करनाल नगर निगम से ट्रांसफर हुआ था, जिसके बाद फरीदाबाद नगर निगम में उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद अप्रैल 2025 में उनका ट्रांसफर हिसार में हो गया था।

मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्टर को बेहतर करने पर भी काम किया जाएगा

रविवार शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लघु सचिवालय में एफएमडीए (FMDA) अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जानकारी दी गई कि एफएमडीए ने इस बार 733 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। इसमें से 460 करोड़ रुपये शहर के विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।

सड़कों के निर्माण के लिए 172 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सीवरेज सिस्टम, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज और मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने पर भी फोकस किया जाएगा। जल आपूर्ति परियोजनाओं के लिए 154 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

गौरतलब है कि इस बार एफएमडीए का बजट पिछले साल की तुलना में 51 फीसदी कम है। पिछले साल करीब 1500 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *