Live
दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•
Saturday, 07 November 2026
Menu

बेरी MLA रघुवीर कादियान अस्पताल में भर्ती: CM ने हालचाल जाना, मोहाली में हिप सर्जरी के बाद दो दिन से इलाज जारी

झज्जर के बेरी से कांग्रेस विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वे हर साल एक बार रूटीन चेकअप के लिए एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होते हैं। उनके भर्ती होने की जानकारी मिलने पर प्रदेश के CM नायब सिंह सैनी ने भी उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना।

विधायक कादियान के सेवादार गणेश ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सामान्य जांच के लिए आए थे, लेकिन जांच के दौरान हिप में कुछ समस्या सामने आने पर एक छोटा ऑपरेशन करना पड़ा। इस प्रक्रिया में उनके हिप पर 3-4 टांके लगे हैं।

7 साल पहले बदलवाए थे घुटने

सेवादार गणेश ने बताया कि रूटीन चैकअप हुआ है, विधायक बिल्कुल स्वस्थ हैं। वहीं कई साल पहले विधायक ने हिप की सर्जरी कराई थी, जिसके कारण उनके हिप में कोई छोटी सी दिक्कत के कारण उन्हें टांंके लगवाने पड़े हैं।

बेरी से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादियान की उम्र 81 साल की हो चुकी है। हालांकि उन्होंने करीब सात साल पहले अपने दोनों घुटनों में दर्द रहने के चलते सर्जरी करा बदलवा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *