Live
पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: CM भगवंत सिंह मान•परमिंदर झोटा की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, मुख्य आरोपी 24 घंटे में किया जाएगा गिरफ्तार : हरजीत सिंह, DIG मानसा रेंज•बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू•परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: CM भगवंत सिंह मान•परमिंदर झोटा की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, मुख्य आरोपी 24 घंटे में किया जाएगा गिरफ्तार : हरजीत सिंह, DIG मानसा रेंज•बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू•परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•
Wednesday, 14 October 2026
Menu

पंजाब में ED की बड़ी छापेमारी, पटियाला और मोहाली में कई जगहों पर Raid

पंजाब में Enforcement Directorate (ED) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ED की टीमों ने पटियाला और मोहाली में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान कई दस्तावेजों, कंप्यूटर रिकॉर्ड और अन्य संबंधित कागजात की जांच की गई।

जानकारी के मुताबिक, पटियाला के फेज-2 कमर्शियल मार्केट में शोरूम नंबर 8, 9 और 10 पर ED की टीम ने मंगलवार देर रात छापेमारी की। यह कार्रवाई बुधवार सुबह तक जारी रही। इन जगहों से जुड़ी Flying Feathers और DM Web Based Solutions नाम की कंपनियों के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

ED अधिकारियों ने मौके पर दस्तावेजों, कंप्यूटर रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजात को खंगाला। सामने आई जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान संबंधित इमारत को सील भी किया गया।

इसके अलावा ED की एक अन्य टीम ने मोहाली के IT City, सेक्टर-82A में स्थित प्लॉट नंबर 2010 पर भी छापेमारी की। यहां भी अधिकारियों की ओर से दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि, ED की इस पूरी कार्रवाई को लेकर अभी तक अधिकारियों की ओर से मीडिया के साथ कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में छापेमारी का असल कारण क्या है और जांच के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज या रिकॉर्ड सामने आए हैं, इसकी तस्वीर ED की आधिकारिक जानकारी के बाद ही साफ होगी।

फिलहाल पटियाला और मोहाली में ED की इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है। जांच किस मामले से जुड़ी है और आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *