Live
पंजाब के सरकारी स्कूलों पर केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंज, बोले- ‘गुजरात के 1000 स्कूलों की लिस्ट दीजिए’केरल की 19 साल की काजिया लिज मेजो बनीं ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’, 52 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ जीता ताजCM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफादोपहर 3 बजे टाउन हॉल में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर E-20 के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएंगे- केजरीवालपंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमाधर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बालीकबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलानआर्थिक तंगी के कारण पात्र मरीज़ कैंसर के इलाज से वंचित नहीं होने चाहिए: डॉ. बलबीर सिंहपंजाब के सरकारी स्कूलों पर केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंज, बोले- ‘गुजरात के 1000 स्कूलों की लिस्ट दीजिए’केरल की 19 साल की काजिया लिज मेजो बनीं ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’, 52 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ जीता ताजCM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफादोपहर 3 बजे टाउन हॉल में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर E-20 के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएंगे- केजरीवालपंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमाधर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बालीकबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलानआर्थिक तंगी के कारण पात्र मरीज़ कैंसर के इलाज से वंचित नहीं होने चाहिए: डॉ. बलबीर सिंह
Tuesday, 25 August 2026
Menu

ऑपरेशन सिंदूर पर CM भगवंत मान का बयान – ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है’

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले का प्रतिशोध लेते हुए पाकिस्तान में लगभग 9 स्थानों पर हमले किए हैं। इन हमलों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है। इस सैन्य अभियान को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस ऑपरेशन को भारतीय सेना की साहसिकता और आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवादियों को स्पष्ट संदेश देती है कि भारत अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा और आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाएगा।

इस ऑपरेशन के दौरान, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिससे कई आतंकवादी ढेर हुए। भारतीय सेना की इस कार्रवाई को व्यापक समर्थन मिला है, और यह दर्शाता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति में कोई नरमी नहीं बरतेगा।

ट्वीट करते हुए CM मान ने लिखा- आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। हमें अपनी भारतीय सेना और अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व है। 140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। पंजाब के लोग सैनिकों के साहस और पराक्रम के लिए देश की सेना के साथ खड़े हैं। जय हिंद, जय भारत।

आपको बता दें कि भारत ने आकाश मिसाइल के जरिए पाकिस्तान के फाइटर जेट जेएफ-17 को मार गिराया है। ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भारत ने अपने हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए सभी वायु रक्षा प्रणालियों को चालू कर दिया है। भारत की वायु रक्षा प्रणाली, जिसमें एस-400, आकाश, बराक-8 और उन्नत रडार शामिल हैं, पाकिस्तान के हवाई खतरों को नष्ट करने में पूरी तरह सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *