Live
भारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर•पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार•लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरे•अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेल•दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी•वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान•दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा: CM भगवंत सिंह मान•Airport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल•भारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर•पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार•लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरे•अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेल•दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी•वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान•दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा: CM भगवंत सिंह मान•Airport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल•
Saturday, 24 October 2026
Menu

अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेल

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। एक ईमेल के जरिए अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल में कहा गया कि बंगले को 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच किसी भी समय निशाना बनाया जा सकता है।

इसके अलावा, ईमेल में गायक दिलजीत दोसांझ को आत्मघाती हमले में मारने की धमकी भी दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह ईमेल मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के पांच दिन बाद सामने आई है।

बता दें कि 18 अक्टूबर को मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की गई थी। टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद जुहू इलाके से निकल रहे थे, तभी उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं। इस घटना में टाइगर को कोई गोली नहीं लगी, लेकिन उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।

इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें हरियाणा की सात महिलाएं, उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं और बिहार का एक युवक शामिल बताया गया है।

वहीं, मुंबई के दादर इलाके के कई प्रमुख स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दादर के करीब चार स्कूलों को ऐसे ईमेल मिले। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस ने तुरंत स्कूलों की तलाशी ली, लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *