Live
मोदी जी, जब आपकी CBI सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालसफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयरजिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नूमोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालपंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामलानीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नूमुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्रीमोदी जी, जब आपकी CBI सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालसफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयरजिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नूमोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालपंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामलानीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नूमुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री
Saturday, 25 July 2026
Menu

Gold की कीमत ₹1,479 बढ़कर ₹96,761 हुई: साल के अंत तक ₹1.10 लाख तक पहुंचने का अनुमान, चांदी ₹1,745 महंगी होकर ₹95,845 प्रति किलो बिक रही।

old और चांदी के दाम में आज, 6 मई को वृद्धि देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट Gold का दाम ₹1,479 बढ़कर ₹96,761 हो गया है। पहले यह ₹95,282 था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,745 बढ़कर ₹95,845 प्रति किलो हो गई है, जबकि इससे पहले चांदी का भाव ₹94,100 प्रति किलो था। पिछले समय में, 21 अप्रैल को Gold ने ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई दर्ज किया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,610 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,460 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 98,460 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,460 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,510 रुपए है।

इस साल अब तक 20,599 रुपए महंगा हो चुका है Gold

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट Gold का दाम 76,162 रुपए से 20,599 रुपए बढ़कर 96,761 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,828 रुपए बढ़कर 95,845 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में Gold 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

अप्रैल में सर्राफा बाजार में Gold 1 लाख के पार निकला था

बीते महीने 22 अप्रैल को 10 ग्राम 24 कैरेट Gold का दाम सर्राफा बाजार में ₹1 लाख रुपए पर पहुंच गया था। GST और मेकिंग चार्ज के साथ सोना 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर गया है

साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना

अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल Gold 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम Gold के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

  1. सर्टिफाइड Gold ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड Gold ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई Gold कितने कैरेट का है।

  1. कीमत क्रॉस चेक करें

Gold का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। Gold का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट Gold को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

  1. कैश पेमेंट न करें, बिल लें

Gold खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *