Live
भगवंत मान सरकार ने नहरी सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, 90 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि तक पहुंचेगा नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल•पंजाब में इस साल पराली जलाने के मामलों में करीब 95 फीसदी की कमी — अमन अरोड़ा•चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागत•भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे•दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, काम में देरी करने वाले अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना!•भगवंत मान सरकार सिर्फ़ 6 महीने में विदेश से 17 गैंगस्टर वापस लाई, पिछली सरकारें दशकों में भी ऐसा नहीं कर पाईं: हरपाल सिंह चीमा•भाजपा हमेशा पंजाब के किसानों को बदनाम करने के मौके ढूंढती है: बलतेज पन्नू•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•भगवंत मान सरकार ने नहरी सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, 90 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि तक पहुंचेगा नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल•पंजाब में इस साल पराली जलाने के मामलों में करीब 95 फीसदी की कमी — अमन अरोड़ा•चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागत•भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे•दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, काम में देरी करने वाले अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना!•भगवंत मान सरकार सिर्फ़ 6 महीने में विदेश से 17 गैंगस्टर वापस लाई, पिछली सरकारें दशकों में भी ऐसा नहीं कर पाईं: हरपाल सिंह चीमा•भाजपा हमेशा पंजाब के किसानों को बदनाम करने के मौके ढूंढती है: बलतेज पन्नू•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•
Wednesday, 11 November 2026
Menu

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक पहल के साथ भारत हाइड्रोजन ट्रेन शुरू करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। प्रधानमंत्री आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे पर भी हैं।

सबसे पहले हरियाणा के जींद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेनों की शुरुआत करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले यह तकनीक केवल जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही इस्तेमाल की जा रही थी।

यह 10 डिब्बों वाली हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर 14 स्टेशनों को जोड़ेगी। ट्रेन की अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और यह लगभग 2 घंटे में 89 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका किराया 5 रुपये से 25 रुपये तक रखा गया है, जिससे आम यात्रियों को भी सस्ती और आधुनिक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

इसके बाद प्रधानमंत्री जींद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे एक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, दो मेडिकल कॉलेज समेत कुल नौ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *