Live
अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामनाभाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवालतूर बंजारा में दलित परिवार के दुख पर भाजपा की राजनीति को गांववासियों ने नकारा, भाजपा नेताओं को भगाया: मनीष सिसोदियापंजाब की धरती उपजाऊ है, लेकिन यहां धर्म, जाति और नफ़रत की फसलें नहीं उगतीं: बलतेज पन्नूNCSC की टीम द्वारा संगरूर में गुलज़ार सिंह के परिवार से मुलाकाल; परिवार द्वार की गई कार्रवाई पर संतुष्टि जताईअकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामनाभाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवालतूर बंजारा में दलित परिवार के दुख पर भाजपा की राजनीति को गांववासियों ने नकारा, भाजपा नेताओं को भगाया: मनीष सिसोदियापंजाब की धरती उपजाऊ है, लेकिन यहां धर्म, जाति और नफ़रत की फसलें नहीं उगतीं: बलतेज पन्नूNCSC की टीम द्वारा संगरूर में गुलज़ार सिंह के परिवार से मुलाकाल; परिवार द्वार की गई कार्रवाई पर संतुष्टि जताई
Saturday, 12 September 2026
Menu

यूपी में 15 जनवरी को होगा मकर संक्राति का अवकाश:योगी सरकार का आदेश, पहले 14 जनवरी ऑप्शनल था

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मकर संक्रांति के अवकाश में बदलाव किया है। पहले सरकार ने 14 जनवरी 2026 को निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसकी जगह 15 जनवरी 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पहले जारी अवकाश सूची के मुताबिक, 14 जनवरी को केवल निर्बंधित अवकाश था, यानी कर्मचारी चाहें तो छुट्टी ले सकते थे। यह जानकारी 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में दी गई थी। बाद में सरकार ने इस पर दोबारा विचार किया और तय किया कि मकर संक्रांति के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होना चाहिए। इसलिए अब 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी को छुट्टी दी जाएगी। नए आदेश के मुताबिक, 15 जनवरी 2026 को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश रहेगा, यानी इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। सरकार का आदेश-
यूपी में अब 25 की जगह 26 सार्वजनिक अवकाश मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद 2026 में 26 राजकीय अवकाश हो जाएंगे। पहले 25 सार्वजनिक अवकाश थे। अब मकर संक्रांति की छुट्टी भी घोषित होने के बाद निर्बंधित (ऑप्शनल) अवकाश 31 बचेंगे। गणतंत्र दिवस और होलिका दहन सोमवार पड़ रहे हैं, इनसे पहले शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने से दफ्तरों में लगातार 3-3 दिन छुटि्टयां रहेंगी। नए साल की शुरुआत लॉन्ग वीकेंड से हो रही है। इस साल 12 महीने में 15 लॉन्ग वीकेंड होंगे। रेगुलर लीव्स के अलावा वीकेंड मिलाकर 50 दिन की छुटि्टयां मिल सकती हैं।
Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *