Live
“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर एशिया में बनाया बड़ा रिकॉर्ड‘दोस्त’ मोर और गाय को दाना-चारा खिलाते दिखे PM मोदी, वीडियो शेयर कर बताया अपना डेली रूटीनशाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, पान मसाला विज्ञापन को लेकर बढ़ी मुश्किलेंअमृतसर सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 312 ग्राम आइस ड्रग और 3 पिस्तौल बरामदपंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, कई जिलों में बरसात के आसार; 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावनाCM भगवंत मान ने हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह से की वीडियो कॉल, आगामी मुकाबलों के लिए दी शुभकामनाएंभारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, AI से लेकर स्पेस तक कई क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर एशिया में बनाया बड़ा रिकॉर्ड‘दोस्त’ मोर और गाय को दाना-चारा खिलाते दिखे PM मोदी, वीडियो शेयर कर बताया अपना डेली रूटीनशाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, पान मसाला विज्ञापन को लेकर बढ़ी मुश्किलेंअमृतसर सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 312 ग्राम आइस ड्रग और 3 पिस्तौल बरामदपंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, कई जिलों में बरसात के आसार; 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावनाCM भगवंत मान ने हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह से की वीडियो कॉल, आगामी मुकाबलों के लिए दी शुभकामनाएंभारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, AI से लेकर स्पेस तक कई क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग
Monday, 17 August 2026
Menu

Weather Update: राजस्थान में सात साल की सबसे तेज गर्मी: जैसलमेर में पारा 46° पार, MP-UP में बारिश, बिहार में तूफान का अलर्ट।

Weather Update: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। राजस्थान में सोमवार को तापमान ने 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जैसलमेर में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अप्रैल माह में अब तक का सर्वोच्च तापमान है। इससे पहले, 30 अप्रैल 2018 को जैसलमेर में 46.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

जैसलमेर के साथ ही बाड़मेर में तापमान 46.4 डिग्री तक चला गया। जोधपुर में भी तापमान बढ़कर 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। जयपुर, अलवर और भीलवाड़ा समेत अन्य शहरों में भी पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिन प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ सकती है। वहीं, 1 मई से आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।

दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश और यूपी में आज बारिश का अलर्ट है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश में 2 मई और यूपी में 3 मई तक बूंदाबांदी जारी रहेगी। लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। यूपी के 35 से ज्यादा जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम हो गया है।

मौसम विभाग ने बिहार और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 km प्रति घंटा हो सकती है। बिहार के 15 जिलों में यलो अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में सोमवार को कई जिलों में आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश के बाद तापमान 7.3 डिग्री तक कम हो गया है।

केरल, कर्नाटक, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में काल बैसाखी का मौसम चल रहा है। काल बैसाखी के दौरान भयंकर तूफान, बिजली और गरज के साथ बारिश होती है।

सिक्किम में पर्यटकों के आवाजाही के लिए नया समय जारी सिक्किम में लगातार बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाओं के बाद मंगन जिले में SP ऑफिस की तरफ से पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही के लिए नया समय जारी किया गया है। 30 अप्रैल से गंगटोक से मंगन या चुंगथांग की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को संकालंग या फिदांग बेली ब्रिज के होते हुए दोपहर 2 बजे तक संकालंग क्षेत्र को पार करना होगा। चुंगथांग से गंगटोक की ओर जाने वाले वाहनों को दोपहर 3:30 बजे तक संकालंग बेली ब्रिज पार करना होगा। यह आदेश 30 अप्रैल से लागू होगा और निर्धारित समय के बाद वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट…

30 अप्रैल- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ेगी। ओडिशा, केरल में भारी बारिश हो सकती है। जबकि कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी, बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।

1 मई- पंजाब, राजस्थान, गुजरात में हीटवेव का अलर्ट है। कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश का अलर्ट है।

2 मई- उत्तर-पश्चिम भारत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो सकता है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में धूल भरी आंधियां चल सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में उमस भरा मौसम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *