Live
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय थलापतिभाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ED, CBI और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमाPunjab न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया‘HAMPTON SKY REALTY LIMITED’ ने आरोपों पर जारी किया विस्तृत बयानभगवंत मान सरकार की ऐतिहासिक पहल, पंजाब के 40 लाख गरीब-दलित-पिछड़े वर्ग के परिवारों को मुफ्त राशन किट मिलनी शुरूशुक्राना यात्रा’ में लाखों संगतों ने शिरकत करके बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून के लिए अकाल पुरख का धन्यवाद किया-भगवंत सिंह मानमंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ED की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है: AAPभाजपा के अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा- केजरीवालतमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय थलापतिभाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ED, CBI और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमाPunjab न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया‘HAMPTON SKY REALTY LIMITED’ ने आरोपों पर जारी किया विस्तृत बयानभगवंत मान सरकार की ऐतिहासिक पहल, पंजाब के 40 लाख गरीब-दलित-पिछड़े वर्ग के परिवारों को मुफ्त राशन किट मिलनी शुरूशुक्राना यात्रा’ में लाखों संगतों ने शिरकत करके बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून के लिए अकाल पुरख का धन्यवाद किया-भगवंत सिंह मानमंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ED की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है: AAPभाजपा के अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा- केजरीवाल
Sunday, 10 May 2026
Menu

UP: ‘शहीद पिता के पुत्र और शहीद पुत्रों के पिता है गुरु गोबिंद सिंह’ – CM योगी !

UP के सीएम योगी आदित्‍यनाथ लखनऊ स्थित गुरुद्वारे पहुंचे और उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका. साथ ही उन्‍होंने प्रदेशवासियों संग सिख भाइयों-बहनों को बैसाखी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने वर्ष 1699 में देश और धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह पंथ आज भी पूरी दुनिया में धर्म और सत्य के प्रतीक के रूप में मजबूती से खड़ा है और गर्व के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का पर्व न सिर्फ फसल कटाई का त्यौहार है, बल्कि यह खालसा पंथ की स्थापना की स्मृति में मनाया जाने वाला एक प्रेरणादायक और प्रकाशमय अवसर भी है। मुख्यमंत्री यह बातें लखनऊ के नाका हिंडोला स्थित गुरुद्वारे में बैसाखी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कह रहे थे।

गुरुद्वारा पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और प्रदेशवासियों संग सिख भाइयों-बहनों को बैसाखी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्होंने भी प्रधान सेवादार गुरुद्वारा नजरबाग, अयोध्या बाबा महेंद्र सिंह; गुरु नानक विद्यालय चंदन नगर की प्राचार्य रंजित कौर, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज बांसमंडी की प्रधानाचार्य निशा तिवारी, खालसा इंटर कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह को अंगवस्त्र पहनाकार और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया.

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए एक नई प्ररेणा का है, क्योंकि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने देश और धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की, जो एक नए पथ के सृजन का आधार बना. साथ ही यह दिन पूरे समाज के लिए स्मरणीय हो गया.

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज और सिख गुरुओं ने देश के साथ धर्म की रक्षा के लिए योगदान दिये, जो आज और भविष्य के लिए भी हमारी प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु है.

उन्होंने कहा कि सिख बंधुओं की मांग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया. हम सभी इसका अभिनंदन करते हैं. यह हमारे युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा है.

उन्होंने कहा कि हम सभी देश के विभाजन की कीमत को जानते हैं क्योंकि गुरु नानक देव के पावन स्थल करतारपुर साहिब पर जाने के लिए काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने कॉरिडोर का निर्माण कर लोगों को अपने अतीत से जोड़ने और गुरु परंपरा के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने का काम किया.

‘देश सिख गुरुओं के योगदान और बलिदान के प्रति कृतज्ञ’

उन्होंने कहा कि यह देश ऐसे ही आगे बढ़ता रहेगा. यह देश सिख गुरुओं के योगदान और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञता भाव से ऋणी रहेगा.

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे.

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *