Live
माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू•आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब•मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है तो क्या कहेंगे और अगर नहीं करता है तो क्या कहेंगे”•स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, 9 डिजिटल LED वैन को दिखाई हरी झंडी•पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट•गैंगस्टर ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी, शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी के भाजपा से संबंध हैं: हरपाल सिंह चीमा•पंजाब समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी•माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू•आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब•मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है तो क्या कहेंगे और अगर नहीं करता है तो क्या कहेंगे”•स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, 9 डिजिटल LED वैन को दिखाई हरी झंडी•पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट•गैंगस्टर ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी, शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी के भाजपा से संबंध हैं: हरपाल सिंह चीमा•पंजाब समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी•
Saturday, 14 November 2026
Menu

सीएम योगी बोले- संत रविदास की प्रेरणा से बनेगा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बाराबिरवा, कानपुर रोड स्थित संत रविदास मठ में संत रविदास जी की प्रतिमा और सभागार का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास का प्रकटीकरण 649 वर्ष पूर्व काशी के सीर गोवर्धन में हुआ था। इतने वर्षों बाद भी उनकी दिव्य प्रेरणा समाज को आलोकित कर रही है और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण की दिशा दिखा रही है।

विदेशी आक्रांताओं के दौर में भी संत रविदास ने दिखाई कर्म की राह

सीएम योगी ने कहा कि संत रविदास के समय देश विदेशी आक्रांताओं से पीड़ित था, लेकिन उन्होंने साधना की पवित्रता को कर्म की साधना में बदलकर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने वैष्णव परंपरा के अनुरूप उपासना का मार्ग बताया, जिसमें कर्म की प्रधानता, मन की शुद्धता और लोककल्याण को सर्वोपरि रखा गया।

संतों ने समाज को जोड़ने का किया ऐतिहासिक कार्य

मुख्यमंत्री ने संत रविदास के वाक्य “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन का हर परिणाम कर्म पर निर्भर करता है। संत रामानंद से दीक्षा प्राप्त करने के बाद संत रविदास ने कर्म साधना के माध्यम से समाज को जोड़ा। सीएम योगी ने कहा कि मध्यकाल में जगद्गुरु रामानंदाचार्य ने विभिन्न जातियों से 12 शिष्य बनाकर सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। संतों द्वारा किया गया यह कार्य अद्भुत था और आधुनिक भारत की नींव भी इसी पर टिकी है।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *