Live
BRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियांपंजाब सरकार गैंगस्टरों को पंजाब या विदेश में बैठकर अवैध कारोबार नहीं चलाने देगी: अमन अरोड़ाबद्दी से फैल रहे Industrial Pollution के खिलाफ Dinesh Chadha A-GT पहुंचे, हिमाचल, हरियाणा और केंद्र सरकारों से कार्रवाई की मांग कीमनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकेंBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियांपंजाब सरकार गैंगस्टरों को पंजाब या विदेश में बैठकर अवैध कारोबार नहीं चलाने देगी: अमन अरोड़ाबद्दी से फैल रहे Industrial Pollution के खिलाफ Dinesh Chadha A-GT पहुंचे, हिमाचल, हरियाणा और केंद्र सरकारों से कार्रवाई की मांग कीमनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें
Monday, 14 September 2026
Menu

सीएम नायब सैनी ने राज्यपाल को बताया 2026 का रोडमैप, राजभवन में पत्नी के साथ की मुलाकात

नया साल शुरू होते ही भारी ठंड के बीच राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरम है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने शनिवार की रात को राज्यपाल प्रो. असीम घोष व उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष से राजभवन में मुलाकात की।

इससे पहले एक जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सम्मान में हरियाणा की आइएएस आफिसर्स एसोसिएशन ने दोपहर के भोज का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच प्रदेश की विकास परियोजनाओं की गति के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्यपाल को साल 2026 के भाजपा सरकार के संकल्प से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि साल 2026 में उनकी सरकार महिला सशक्तीकरण, तकनीक आधारित रोजगार और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर देगी।

महिला सशक्तीकरण की शुरुआत मुख्यमंत्री ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव से कर दी है। इसके अंतर्गत अब राज्य की उन गरीब महिलाओं को भी लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 2100 रुपये मासिक का लाभ मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये तक है तथा जिनके बच्चों ने 10वीं और 12वीं क्लास में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ पात्रों में यह श्रेणी इसलिए जोड़ी है, ताकि बच्चे अधिक प्रतिभाशाली बनने की ओर अग्रसर हो सकें और माताएं अपने बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने में तन्मयता से काम कर सकें। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष के नाते मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने राज्यपाल को गतिविधियों व भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।

दूसरी तरफ, हरियाणा से भाजपा की राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने नई दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। दोनों के बीच राज्य के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई है। रेखा शर्मा का नाम हरियाणा भाजपा की अध्यक्ष के लिए भी चल रहा है।

रेखा शर्मा से पहले हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल और निर्दलीय राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने भी नितिन नबीन से मुलाकात की थी। नितिन नबीन और असीम गोयल दोनों ने बिहार के विधानसभा चुनाव में एक साथ काम किया था। मुख्यमंत्री नायब सैनी बिहार के चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *