Live
बदरीनाथ से ऋषिकेश जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 यात्रियों की मौत की खबर•पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने DA के बकाए की समीक्षा शुरू की•भाजपा गुजरात से पूरे देश में चिट्टा फैला रही है, जबकि भगवंत मान सरकार नशों के खिलाफ़ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रही है: हरपाल सिंह चीमा•दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले विवाद, बाल अधिकार आयोग ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस•राजस्थान ने पंजाब को नदी के पानी की रॉयल्टी के हक वाले ₹1.44 लाख करोड़ देने से इनकार कर दिया है, वे हर मोर्चे पर पंजाब के खिलाफ ‘धक्केशाही’ (तानाशाही) की राजनीति कर रहे हैं: बलतेज पन्नू•पिछली कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा सरकारों ने पंजाब के नहर नेटवर्क को बर्बाद कर दिया, ग्राउंडवाटर संकट को नज़रअंदाज़ किया: बलतेज पन्नू•नशे से 736 करोड़ कमाने वाले मजीठिया से गठबंधन कर पंजाब को फिर नशे में डूबोने की तैयारी में अमित शाह – केजरीवाल•आम आदमी पार्टी ने मजीठा में अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, फूंका पुतला•बदरीनाथ से ऋषिकेश जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 यात्रियों की मौत की खबर•पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने DA के बकाए की समीक्षा शुरू की•भाजपा गुजरात से पूरे देश में चिट्टा फैला रही है, जबकि भगवंत मान सरकार नशों के खिलाफ़ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रही है: हरपाल सिंह चीमा•दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले विवाद, बाल अधिकार आयोग ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस•राजस्थान ने पंजाब को नदी के पानी की रॉयल्टी के हक वाले ₹1.44 लाख करोड़ देने से इनकार कर दिया है, वे हर मोर्चे पर पंजाब के खिलाफ ‘धक्केशाही’ (तानाशाही) की राजनीति कर रहे हैं: बलतेज पन्नू•पिछली कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा सरकारों ने पंजाब के नहर नेटवर्क को बर्बाद कर दिया, ग्राउंडवाटर संकट को नज़रअंदाज़ किया: बलतेज पन्नू•नशे से 736 करोड़ कमाने वाले मजीठिया से गठबंधन कर पंजाब को फिर नशे में डूबोने की तैयारी में अमित शाह – केजरीवाल•आम आदमी पार्टी ने मजीठा में अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, फूंका पुतला•
Friday, 30 October 2026
Menu

संगरूर में कॉन्स्टेबल बहन-मां का मर्डर:भाई ने पहले हत्या की, फिर शवों को कार में फेंक कार जलाई; पेड़ से टकराकर accident दिखाया

पंजाब के संगरूर में एक कॉन्स्टेबल ने अपनी कॉन्स्टेबल बहन और मां की हत्या कर दोनों का एक्सीडेंट दिखा दिया। भाई ने पहले दोनों की हत्या की और फिर दोनों के शवों को कार में फेंका और एक्सीडेंट दिखा दिया। पुलिस को दोनों के कार में जले कंकाल मिले था।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया और कई खुलासे किए।

पुलिस ने खुलासा किया है भाई-बहन के बीच प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर यह मर्डर किया गया।

इसी कार में बहन और मां के शव को रखकर जला दिया गया था।
इसी कार में बहन और मां के शव को रखकर जला दिया गया था।

अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…

पहले एक्सीडेंट की जांच करती रही पुलिस

दरअसल, शुरुआत में 17 जनवरी को पुलिस को जानकारी मिली की कॉन्स्टेबल सरबजीत कौर (35) (जो पंजाब पुलिस में CID यूनिट दिडबा में ड्यूटी पर थी) जो अपनी कार नंबर PB-13BS-1294 से मां इंदरजीत कौर (55) के साथ सुबह घर से भाई के घर जाने के लिए निकली थी, तभी उनके एक्सीडेंट की बात सामने आई।

दिबड़ा नहर की सड़क पर एक्सीडेंट की खबर

पुलिस ने बताया कि संगरूर के दिबड़ा नहर के साथ की सड़क पर सूदल घराट से लेकर साहर के बीच पुलिस को एक्सीडेंट की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कार में मां-बेटी के जले कंकाल मिले। एक्सीडेंट पेड़ से कार के टकराने से होने की बात कही गई।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा मर्डर केस के बारे में जानकारी देते हुए।
मंत्री हरपाल सिंह चीमा मर्डर केस के बारे में जानकारी देते हुए।

मंत्री को मर्डर की शिकायत

एक्सीडेंट की खबर के बीच मंत्री हरपाल चीमा भी वहां पहुंचे। उन्हें वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यह मर्डर है, एक्सीडेंट नहीं। जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। फिर 23 को मर्डर की धारा जोड़कर भाई का पड़क लिया गया।

हत्या कर शवों को कार में रखा, फिर आग लगाई

वित्त मंत्री ने बताया कि जांच के दौरान 23 जनवरी को पता चला कि कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह निवासी मौरां ने ही दोनों की हत्या की है। कॉन्स्टेबल थाना सदर में तैनात है। इसके बाद पुलिस ने इसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 16/17 जनवरी की मध्य रात्रि को अपनी बहन सरबजीत कौर व माता इंद्रजीत कौर की हत्या कर शवों को कार में रखा, फिर एक्सीडेंट दिखाने के लिए कार को पेड़ से टकराया, शवों और कार पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी, इसके बाद मौके से भाग गए।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि मामले में BNS की धारा 281,106 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी का रिमांड मिलने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *