Live
1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा
Saturday, 11 July 2026
Menu

BJP ने Punjab के किसानों को हर कदम पर किया अनदेखा : Harchand Singh Barsat

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर किसानों के मुद्दों को लेकर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने हमेशा से पंजाब के किसानों की अनदेखी की है और उनके साथ भेदभाव किया है।

बरसट ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले तीन कृषि कानून लाकर खेती को कॉरपोरेट कंपनियों के हाथों में सौंपने की कोशिश की थी। लेकिन पंजाब के किसानों के लंबे संघर्ष और जमीन पर डटे रहने की वजह से आखिरकार केंद्र सरकार को ये कानून वापस लेने पड़े।
उन्होंने कहा, इस आंदोलन में सैकड़ों किसानों ने अपनी जानें गंवाईं। देश का किसान यह बात कभी नहीं भूलेगा और समय आने पर भाजपा को इसका जवाब जरूर देगा।

पंजाब सरकार किसानों के साथ बरसट

बरसट ने कहा कि दूसरी ओर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने किसानों के हित में बड़े-बड़े फैसले लिए हैं।
उन्होंने बताया कि इस साल बाढ़ की वजह से पंजाब के कई इलाकों में फसलों को भारी नुकसान हुआ था। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं दी, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का फैसला लिया।
यह मुआवजा पूरा देश में सबसे ज्यादा है।

मंडियों में खरीद का सुचारू प्रबंध

स. बरसट ने यह भी बताया कि पंजाब की सभी मंडियों में धान की खरीद आसानी से चल रही है। किसानों की फसल की खरीद के बाद भुगतान सीधे बैंक खाते में डाला जा रहा है।
मंडियों में किसानों, मजदूरों और आढ़तियों के लिए पानी, आराम, ढुलाई और लिफ्टिंग सहित सभी सुविधाओं का पुख्ता इंतज़ाम किया गया है।

तरनतारन के लोग देंगे जवाब

बरसट ने कहा कि तरनतारन के लोग भाजपा की किसान विरोधी नीतियों और लोक विरोधी फैसलों को जानते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार स. हरमीत सिंह संधू को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि तरनतारन क्षेत्र का विकास तेज़ी से आगे बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *