Live
शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियांशेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियां
Monday, 14 September 2026
Menu

Punjab में दो दिन में तेज हवाएं चलेंगी:पूरा सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा, धुंध का कोई अलर्ट नहीं है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ा

पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। किसी भी तरह की बारिश या धुंध का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि दिन में तेज हवाएं चलेंगी। धूप के बावजूद ठंड का अहसास बना रहेगा। गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य तापमान से ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 25.6 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री होशियारपुर में दर्ज किया गया है। इस समय हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा में बह रही हैं, यानी पहाड़ों से मैदानों की तरफ चल रही हैं। ये हवाएं पूर्वी पंजाब के 15 जिलों अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में चल रही हैं। अगले दो दिन भी इस तरह की हवाएं चलती रहेंगी। वहीं, तापमान बढ़ गया है। सभी जिलों का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री से लेकर 25.6 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 6.8 डिग्री से 11.2 डिग्री तक पहुंच गया है। इस तरह के मौसम की स्थिति उत्तर अफगानिस्तान और आसपास के इलाके में बना पश्चिमी विक्षोभ अब खिसककर उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास पहुंच गया है। यह समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी हवाओं की एक द्रोणिका (ट्रफ) भी बनी हुई है। इसके अलावा, 8 फरवरी की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पहुंचा। इससे पहाड़ों पर मौसम की कुछ एक्टिविटी हो सकती है। लेकिन पंजाब में कोई असर नहीं डालेगा।
लुधियाना में मौसम साफ है, सुबह के समय गुलरते वाहन।
लुधियाना में मौसम साफ है, सुबह के समय गुलरते वाहन। सात दिन मौसम ड्राई रहेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आने वाले 7 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। साथ ही, अगले 2 दिनों तक कुछ इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *