Live
कांग्रेस ने अपनी डूबती नैया को बचाने के लिए ‘पायलट’ को पंजाब भेजा है: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है: बलतेज पन्नूBJP पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे – केजरीवालप्याज-टमाटर के बाद अब लहसुन और अदरक महंगे, जानिए नए भावपहली बार पंजाब ने गैंगस्टरों और नशों की बुराई के खिलाफ सख्त और मिसाली कार्रवाई की-CM भगवंत सिंह मानबिना किसी बिजली कटौती के पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक बिजली मांग: तरुनप्रीत सिंह सौंदआप दौड़ सकते हैं, लेकिन कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते—CM भगवंत सिंह मान की विदेशों में छिपे गैंगस्टरों को चेतावनीराजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवालकांग्रेस ने अपनी डूबती नैया को बचाने के लिए ‘पायलट’ को पंजाब भेजा है: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है: बलतेज पन्नूBJP पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे – केजरीवालप्याज-टमाटर के बाद अब लहसुन और अदरक महंगे, जानिए नए भावपहली बार पंजाब ने गैंगस्टरों और नशों की बुराई के खिलाफ सख्त और मिसाली कार्रवाई की-CM भगवंत सिंह मानबिना किसी बिजली कटौती के पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक बिजली मांग: तरुनप्रीत सिंह सौंदआप दौड़ सकते हैं, लेकिन कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते—CM भगवंत सिंह मान की विदेशों में छिपे गैंगस्टरों को चेतावनीराजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल
Wednesday, 16 September 2026
Menu

Punjab में विरोध की तैयारी पर सीएम मान का सख्त रुख, बोले – कानून तोड़ा तो होगी कार्रवाई।

6 मई को किसान संगठनों ने पटियाला के शंभू थाने का घेराव करने की घोषणा की है। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐसे विरोध प्रदर्शनों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के आंदोलनों को सरकार जनविरोधी मानती है, और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन से पहले Punjab पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल सहित कई नेताओं को नजरबंद कर दिया। सोमवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस टीम फरीदकोट स्थित दल्लेवाल के घर पहुंची। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव होकर यह जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि Punjab में किसी भी तरह की घोषणा, विरोध या हड़ताल जो सड़कों को अवरुद्ध करती है, ट्रेनों को रोकती है या आम लोगों को परेशान करती है और उनके दैनिक काम में बाधा डालती है, उसे जनविरोधी माना जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को यह याद रखना चाहिए कि विरोध दर्ज कराने के अन्य तरीके भी हो सकते हैं, लेकिन लोगों को सिर्फ परेशान करना सही नहीं है। यदि ऐसा किया गया तो इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह संदेश Punjab के मेहनतकश लोगों के हित में जारी किया गया है।

किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने 6 मई को पटियाला जिले के शंभू पुलिस स्टेशन के बाहर ‘जबरदस्ती विरोधी धरना’ का आह्वान किया है। किसान संगठनों का आरोप है कि सरकार ने किसानों के आंदोलन को जबरन दबाया और किसान नेताओं को धोखे से हिरासत में लिया। लेकिन इससे पहले ही पुलिस हरकत में आ गई और किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल को सोमवार सुबह 4 बजे ही नजरबंद कर दिया।

वहीं, किसान नेता सरवन सिंह ने केंद्र और Punjab सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए 7 मई को दोपहर 12 बजे अमृतसर के देवीदासपुरा में रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध करने का आह्वान किया है। इस दौरान उन्होंने सभी किसानों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने को कहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐसे विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *