Live
CBI ने कई जगहों पर रेड की लेकिन एक भी सुराग नहीं मिला, यह आप की ‘कट्टर ईमानदारी’ साबित करता है: कुलदीप सिंह धालीवाल•मोदी की CBI ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान•भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ पहल का हिस्सा बनाया•भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटें जीता कर पंजाबी देंगे भाजपा को धक्केशाही का जवाब- केजरीवाल•भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया- भगवंत सिंह मान•आम आदमी पार्टी देश भर में वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के साथ- केजरीवाल•कोऑर्डिनेशन कमेटी ने श्री अकाल तख्त साहिब के एतराज़ों पर किया विचार-विमर्श, व्यापक सहमति बनाने की कोशिश•SGPC किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सिख संगत की है: बलतेज पन्नू•CBI ने कई जगहों पर रेड की लेकिन एक भी सुराग नहीं मिला, यह आप की ‘कट्टर ईमानदारी’ साबित करता है: कुलदीप सिंह धालीवाल•मोदी की CBI ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान•भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ पहल का हिस्सा बनाया•भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटें जीता कर पंजाबी देंगे भाजपा को धक्केशाही का जवाब- केजरीवाल•भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया- भगवंत सिंह मान•आम आदमी पार्टी देश भर में वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के साथ- केजरीवाल•कोऑर्डिनेशन कमेटी ने श्री अकाल तख्त साहिब के एतराज़ों पर किया विचार-विमर्श, व्यापक सहमति बनाने की कोशिश•SGPC किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सिख संगत की है: बलतेज पन्नू•
Wednesday, 07 October 2026
Menu

Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

 पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों के लिए पाठ्य-पुस्तकों के वितरण में एक बड़ा सुधार किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) से संबंधित निजी स्कूलों में पढ़ रहे पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को किताबों की सप्लाई सीधे तौर पर बोर्ड द्वारा की जाएगी।

इस पहल से न केवल अधिकृत एजेंसियों और किताबें बेचने वाली दुकानों की एकाधिकार व्यवस्था खत्म होगी, बल्कि विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।

नए सुधार की घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह निर्णय पारदर्शिता को बेहतर बनाने, परिवारों का खर्च कम करने और बिचौलियों पर निर्भरता घटाने के साथ-साथ पाठ्य-पुस्तकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्कूल सख्ती से यह सुनिश्चित करेंगे कि पुस्तकों के लिए छपी हुई कीमत से अधिक पैसा न लिया जाए। यह केवल पुस्तकों के वितरण की सुविधा होगी, न कि राजस्व जुटाने का माध्यम।

इससे निजी स्कूलों के दस लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 15 प्रतिशत छूट, जो पहले पुस्तक बेचने वालों को मिलती थी, अब सीधे तौर पर विद्यार्थियों को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *