Live
मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान•पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट•हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु•पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत•तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान•26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’•सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आप नेताओं ने मोदी सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की अपील की•पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान•पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट•हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु•पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत•तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान•26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’•सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आप नेताओं ने मोदी सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की अपील की•पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•
Tuesday, 17 November 2026
Menu

मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को पंजाब के मोहाली पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जब भी वह पंजाब की धरती पर आते हैं, उनका दिल खुशी, उत्साह और श्रद्धा से भर जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमें मेहनत करने, परमात्मा का नाम जपने और मिल-बांटकर खाने की सीख दी है। वह पंजाब में किसानों की सेवा करने के उद्देश्य से आए हैं और किसानों की सेवा करना उनके लिए भगवान की पूजा के समान है।

शिवराज सिंह चौहान मोहाली के गांव बदरपुर में आयोजित ‘खेत बचाओ मुहिम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, गेहूं की बिजाई और फसल अवशेषों के प्रबंधन के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में किसानों और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के सदस्यों के साथ भी बातचीत की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में हरित अमोनिया तकनीक का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फसलों में यूरिया की जगह हरित अमोनिया का इस्तेमाल करना अधिक फायदेमंद हो सकता है। सौर ऊर्जा का उपयोग करके हरित अमोनिया तैयार किया जा सकता है और इसकी तकनीक का प्रदर्शन कार्यक्रम में किया जा रहा है।

इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाओं के तहत पंजाब के किसानों को 254 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने के लिए मंजूरी पत्र भी सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान किसानों के साथ ‘खेत बचाओ मुहिम’ को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में कृषि तकनीक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जहां किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों और नई तकनीकों के बारे में जानकारी मिलेगी। केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम के अंत में किसानों को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *