Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Saturday, 07 November 2026
Menu

Punjab: जालंधर में ड्रोन अटैक की साजिश नाकाम, सेना के हथियार डिपो को बनाया गया था निशाना।

गुरुवार देर रात पाकिस्तान की ओर से Punjab के पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला और जालंधर में ड्रोन हमलों की कोशिश की गई, जिन्हें भारतीय रक्षा प्रणाली ने समय रहते नष्ट कर दिया। रात के समय पठानकोट एयरबेस और मामून छावनी क्षेत्र में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इसी तरह, फिरोजपुर में भी लंबे समय तक धमाके होते रहे। हालाँकि, भारतीय सुरक्षाबलों ने इन सभी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।

इसके अतिरिक्त, जालंधर के सूरानुस्सी इलाके में स्थित सेना के गोला-बारूद डिपो को भी टारगेट करने की कोशिश की गई, जिसे सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। हालात को देखते हुए Punjab के छह सीमावर्ती जिलों – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का – के साथ-साथ कपूरथला और चंडीगढ़ में ब्लैकआउट लागू किया गया। जालंधर के सूरानुस्सी क्षेत्र में भारतीय सेना के हथियार और गोला-बारूद संग्रहीत हैं।

गुरुवार रात को पाकिस्तान की ओर से सुरनासी इलाके में ड्रोन हमला किया गया। हीरापुर और पटकडकलां में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। सुरनासी आयुध डिपो के निकटवर्ती गांवों में लगभग 50 विस्फोट सुने गए। कपूरथला में भी कई विस्फोट सुने गए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक ड्रोन को मार गिराया गया है। जालंधर भारतीय सेना की ब्रिगेड कोर का मुख्यालय है और पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीएसएफ का फ्रंटियर मुख्यालय भी है। आदमपुर वायुसेना स्टेशन भी यहीं है। एहतियात के तौर पर जालंधर में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार रात करीब 1.15 बजे अमृतसर के विभिन्न गांवों पर रॉकेट हमले किए। हालाँकि, इन रॉकेटों को वायुसेना की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा आसमान में ही नष्ट कर दिया गया। ये रॉकेट चार गांवों दुधाला, जेठुवाल, पंढेर और माखनविंडी से बरामद किए गए हैं। हालाँकि इस हमले में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान जिला प्रशासन ने पूरी तरह से बिजली बंद कर दी और दोपहर डेढ़ बजे से सुबह करीब चार बजे तक ब्लैकआउट लगा दिया। इसके बाद पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय हो गई और पूरे जिले में रातभर सर्च अभियान चलता रहा। पुलिस ने तुरंत भारतीय सेना को सूचित किया, जो घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

जेठूवाल गांव के गगनदीप ने बताया कि वह अपनी छत पर सो रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाका सुनाई दिया और उसकी नींद खुल गई। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनके गांव में आसमान से रॉकेट जैसी कोई वस्तु गिरी है, जिसके बाद वे तुरंत अपने परिवार के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। इस बीच पंधेर निवासी जीवन सिंह ने बताया कि उन्होंने रात में विस्फोट की आवाज सुनी। सुबह जब हम उठे तो पता चला कि गांव में एक रॉकेट गिरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *