Live
सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, सोना ₹1.26 लाख के पार; चांदी भी हुई महंगी•श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बुमराह की वापसी संभव, सिराज को मिल सकता है आराम; देखें भारत का संभावित स्क्वॉड•दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में झूमती नजर आईं करिश्मा कपूर और सान्या मल्होत्रा•पटियाला नगर निगम समेत 3 जगहों पर आज मतदान, कोर्ट के आदेश के बाद 52 वार्डों में दोबारा वोटिंग•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा•मोगा में ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’ की ऐतिहासिक सफलता के लिए आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पंजाब के लोगों, पार्टी वर्कर्स और वॉलंटियर्स का दिल से किया धन्यवाद•पठानकोट के बमियाल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिराया•पंजाब की गौशालाओं के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, 100 करोड़ रुपये का फंड जारी होगा•सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, सोना ₹1.26 लाख के पार; चांदी भी हुई महंगी•श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बुमराह की वापसी संभव, सिराज को मिल सकता है आराम; देखें भारत का संभावित स्क्वॉड•दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में झूमती नजर आईं करिश्मा कपूर और सान्या मल्होत्रा•पटियाला नगर निगम समेत 3 जगहों पर आज मतदान, कोर्ट के आदेश के बाद 52 वार्डों में दोबारा वोटिंग•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा•मोगा में ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’ की ऐतिहासिक सफलता के लिए आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पंजाब के लोगों, पार्टी वर्कर्स और वॉलंटियर्स का दिल से किया धन्यवाद•पठानकोट के बमियाल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिराया•पंजाब की गौशालाओं के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, 100 करोड़ रुपये का फंड जारी होगा•
Saturday, 28 November 2026
Menu

Punjab: ईद के मौके पर मान सरकार का बड़ा ऐलान, मलेरकोटला में बनेगा 100 एमबीबीएस सीटों वाला मेडिकल कॉलेज।

पंजाब। आज Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान ईद-उल-फितर के पवित्र त्योहार पर बधाई देने के लिए मलेरकोटला स्थित बड़ी ईदगाह पहुंचे। इस बीच सीएम मान ने मलेरकोटला वासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने एक बार फिर मलेरकोटला में शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा की।

यह मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार के सहयोग से स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटों की व्यवस्था होगी, जिससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने मलेरकोटला के सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने का वादा किया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मलेरकोटला को नया जिला बनाने के बाद वहां जल्द ही जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स, नया बस स्टैंड और गांवों की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लड़कियों के लिए एक नया, आधुनिक स्कूल भवन बनवाया गया है, और जल्द ही स्कूल को इस नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, गांवों के लिए मिनी बसों की सेवा शुरू की जाएगी। बेरोजगार युवाओं को मिनी बस परमिट भी दिए जाएंगे, और ये परमिट बिना किसी सिफारिश या अतिरिक्त पैसे के कम दरों पर उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *