Live
1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा
Saturday, 11 July 2026
Menu

Punjab में Toll Plazas पर नई Annual Pass Scheme शुरू – 3 हजार रुपए में 200 Trips, अब आसान होगा Travel

देशभर के टोल प्लाज़ा पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक नई सालाना पास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कार मालिक अब सिर्फ 3,000 रुपए में पूरे साल के लिए 200 ट्रिप कर सकेंगे। यह योजना 15 अगस्त की आधी रात से पूरे भारत में लागू हो गई है।

क्या है योजना?

  • कीमत: 3,000 रुपए
  • ट्रिप्स: 200 (एक बार टोल पार करने पर एक ट्रिप माना जाएगा)
  • वैधता: 1 साल, चाहे ट्रिप पूरे हों या न हों
  • लागू वाहन: सिर्फ निजी कार, जीप और वैन पर, व्यवसायिक वाहन इस योजना में शामिल नहीं होंगे
  • बुकिंग का तरीका: केवल ऑनलाइन, राजमार्ग (Rajmarg) ऐप से
  • जरूरी शर्त: गाड़ी पर FASTag एक्टिव और विंडशील्ड पर सही तरीके से लगा होना चाहिए

पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल पर राहत

लुधियाना का लाडोवाल टोल, जिसे पंजाब का सबसे महंगा टोल माना जाता है, अब इस पास से बेहद सस्ता हो जाएगा।

  • पहले लुधियाना से जालंधर तक आने-जाने का खर्च 345 रुपए लगता था।
  • अब इस पास के जरिए ड्राइवर सिर्फ 30 रुपए (आवागमन), यानी 15 रुपए एक तरफ में सफर कर पाएंगे।

लोगों में उत्साह और जागरूकता अभियान

लाडोवाल टोल प्लाज़ा के सीनियर मैनेजर विपन के मुताबिक –
लोग इस योजना को लेकर काफी उत्साहित हैं। लगातार राजमार्ग ऐप पर पास बनवा रहे हैं। हमने टोल प्लाजा पर फ्लेक्स लगाए हैं, पर्चे बांटे हैं और स्टाफ भी गाड़ियों के ड्राइवर्स को जानकारी दे रहा है।”

वहीं टोल मैनेजर दपिंदर ने बताया –
इस स्कीम से हर ट्रिप सिर्फ 15 रुपए में पड़ेगी। पहले टोल पर जो हंगामा और बहसें होती थीं, उनसे भी अब छुटकारा मिलेगा। लोग लगातार हमसे क्वेरी कर रहे हैं और उन्हें पूरा सहयोग दिया जा रहा है।”

ध्यान रखने योग्य बातें

  • पास सिर्फ निजी गैर-व्यावसायिक गाड़ियों के लिए है।
  • अगर कोई इसे कमर्शियल गाड़ी में इस्तेमाल करता है तो पास तुरंत बंद हो जाएगा।
  • हर ट्रिप की जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए मिलेगी।
  • पास ऑनलाइन ही बनेगा, ऑफलाइन सुविधा नहीं है।

जनता के लिए बड़ा तोहफ़ा

इस नई योजना को लोग एक राहत भरी सौगात मान रहे हैं। रोज़ाना सफर करने वाले ड्राइवर्स और यात्रियों के लिए ये योजना न सिर्फ पैसों की बचत करेगी बल्कि टोल प्लाज़ा पर लगने वाली भीड़ और झगड़े भी कम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *