Live
आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•
Wednesday, 04 November 2026
Menu

छात्रों को जीत की बधाई, पेपर लीक मामलों में सख्त कानून बने – मनप्रीत सिंह इयाली

अकाली दल “वारिस पंजाब दे” के वरिष्ठ नेता और दाखा से विधायक सरदार मनप्रीत सिंह इयाली ने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देश के युवाओं की एकता, हिम्मत और दृढ़ संकल्प की जीत है। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही थी, वहीं दूसरी ओर छात्रों ने डटे रहकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया। इयाली ने कहा कि देश की सभी सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियों को यह समझ लेना चाहिए कि देश का युवा अब सीमित सोच तक बंधा नहीं है।

सरदार मनप्रीत सिंह इयाली ने पेपर लीक मामले में संघर्ष कर रहे छात्रों की आड़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा की जा रही राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के शासनकाल में भी पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं। छात्रों के भविष्य को राजनीतिक हथियार बनाना बेहद निंदनीय है और इसकी वे कड़े शब्दों में आलोचना करते हैं।

उन्होंने दिल्ली की समूची सिख संगत की भी सराहना की, जिसने कठिन परिस्थितियों में छात्रों का मजबूती से साथ दिया। अंत में इयाली ने मांग की कि पेपर लीक, भर्ती घोटालों और ऐसे अन्य मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा और त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष कानून बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र को ऐसी धोखाधड़ी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *