Live
देश में सबसे ज्यादा अन्याय आदिवासी समाज के साथ हुआ, सिर्फ ‘‘आप’’ लड़ रही आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई- केजरीवालCM भगवंत मान ने डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र पर रखा नींव पत्थरबेंगलुरु के 3-Star और 5-Star होटलों में बड़ी फूड सेफ्टी जांच, Expired दूध-मांस और खराब सब्जियां मिलने से मचा हड़कंपदिल्ली में CM मान की अहम बैठकें, धान से लेकर बिजली और गुरबाणी तक उठाए पंजाब के मुद्देमोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ मैराथन, नशामुक्ति और फिटनेस का दिया संदेशपंजाब में बारिश का दौर जारी, 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावनामानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नूदेश में सबसे ज्यादा अन्याय आदिवासी समाज के साथ हुआ, सिर्फ ‘‘आप’’ लड़ रही आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई- केजरीवालCM भगवंत मान ने डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र पर रखा नींव पत्थरबेंगलुरु के 3-Star और 5-Star होटलों में बड़ी फूड सेफ्टी जांच, Expired दूध-मांस और खराब सब्जियां मिलने से मचा हड़कंपदिल्ली में CM मान की अहम बैठकें, धान से लेकर बिजली और गुरबाणी तक उठाए पंजाब के मुद्देमोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ मैराथन, नशामुक्ति और फिटनेस का दिया संदेशपंजाब में बारिश का दौर जारी, 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावनामानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू
Monday, 10 August 2026
Menu

Punjab: केजरीवाल की बेटी की शादी में सीएम भगवंत मान ने पत्नी संग जमकर किया भांगड़ा।

Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक और अलग अंदाज की जोरदार चर्चा हो रही है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मौका था आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की सगाई का, जिसमें भगवंत मान भांगड़ा पहने नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि पार्टी का आयोजन तो केजरीवाल ने किया था, लेकिन भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ भांगड़ा डांस कर सबकी तारीफें बटोरीं। भगवंत मान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही यूजर्स इस पर खूब कमेंट और लाइक भी कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में भगवंत मान ऐसे भांगड़ा स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं कि हर कोई देखकर हैरान है।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की कल संभव जैन से शादी हुई। दोनों ने शुक्रवार को कपूरथला हाउस में विवाह बंधन में बंध गए। इससे पहले गुरुवार रात को उनकी सगाई हुई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप नेता मनीष सिसोदिया और पंजाब के कई अन्य मंत्री भी इसमें शामिल हुए। इस दौरान सीएम मान ने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ खूब भांगड़ा किया।

एक वायरल वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ मंच पर नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में पंजाबी गाना “नाचन ते पहले हौका दयांगे…” बज रहा है, जिस पर दोनों एक फिल्मी हीरो-हीरोइन की तरह परफॉर्म करते दिखते हैं। वीडियो में भगवंत मान का हर अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इस पारिवारिक कार्यक्रम में भगवंत मान पूरी तरह से माहौल में रमे नजर आ रहे हैं। राजनीति से अलग इस वीडियो में उनका एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है, जहाँ वो अपनी पत्नी के साथ दिल खोलकर डांस कर रहे हैं।

यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं, लाइक कर रहे हैं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी की नजर में यह सिर्फ एक खुशनुमा पल है, तो कुछ यूजर्स इसमें भी राजनीतिक मायने तलाशते दिख रहे हैं। वहीं कई लोग भगवंत मान के इस अलग अंदाज की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *