Live
‘अदरक, जीरा, लहसुन… ये 7 कभी अकेले सब्जी नहीं बना पाएंगे’ AAP पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान ने कसा तंजराघव चड्ढा सहित AAP छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान बोले, ‘उन्हें BJP में भी…’अमित शाह राघव चड्ढा को मोहरा बनाकर आप सांसदों को तोड़ने की साज़िश रच रहे हैं: Baltej PannuPunjab News: जब से बेअदबी विरोधी कानून बना है, भाजपा मुझे कमजोर और खत्म करने की साजिशें रच रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानभाजपा की कार्रवाई बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान और हर पंजाबी के लोकतात्रिंक अधिकारों पर सीधा हमला हैं: Harpal Singh Cheema‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 40 लाख से अधिक लाभार्थी कवर, भगवंत मान सरकार ने जीवनरक्षक इलाज के लिए आर्थिक बाधाएं दूर कीं : Dr. Balbir Singhआप’ नेताओं के घर पर ED-CBI की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयरराघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान‘अदरक, जीरा, लहसुन… ये 7 कभी अकेले सब्जी नहीं बना पाएंगे’ AAP पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान ने कसा तंजराघव चड्ढा सहित AAP छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान बोले, ‘उन्हें BJP में भी…’अमित शाह राघव चड्ढा को मोहरा बनाकर आप सांसदों को तोड़ने की साज़िश रच रहे हैं: Baltej PannuPunjab News: जब से बेअदबी विरोधी कानून बना है, भाजपा मुझे कमजोर और खत्म करने की साजिशें रच रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानभाजपा की कार्रवाई बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान और हर पंजाबी के लोकतात्रिंक अधिकारों पर सीधा हमला हैं: Harpal Singh Cheema‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 40 लाख से अधिक लाभार्थी कवर, भगवंत मान सरकार ने जीवनरक्षक इलाज के लिए आर्थिक बाधाएं दूर कीं : Dr. Balbir Singhआप’ नेताओं के घर पर ED-CBI की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयरराघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान
Saturday, 25 April 2026
Menu

पंजाब में कल से घने कोहरे का अलर्ट:आदमपुर 3.0 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा, चंडीगढ़ का AQI 163

पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। कल से घना कोहरा छाएगा। मौसम विभाग की तरफ से 14 तारीख तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटों न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है।

हिमाचल से लगते आदमपुर जिले में सबसे ठंडा रहा है। यहां तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 28 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ और राज्य के कई जिलों में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। हालांकि अभी तक भी AQI 100 से अधिक है।

न्यूनतम तापमान 6 से आठ डिग्री रहने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक कल से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। यह हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इससे मौसम प्रभावित होगा। आने वाले दिनों में राज्य में कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

राज्य में पंजाब के दक्षिणी जिले बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब (मुक्तसर), फाजिल्का, फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। शेष सभी हिस्सों में तापमान 22 से 24 डिग्री रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। जहां तक न्यूनतम तापमान की बात है, तो पूरे राज्य में 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

मंडी गोबिंदगढ़ और चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित

पंजाब और चंडीगढ़ के AQI में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी अधिकतर जिलों में यह सौ के पार है। सुबह छह बजे अमृतसर का AQI 130, जालंधर का AQI 138, खन्ना का AQI 139, लुधियाना का AQI 108, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 190, पटियाला का AQI 142 दर्ज किया गया है। जबकि चंडीगढ़ सेक्टर-22 का AQI 163, सेक्टर-25 का AQI 161 और सेक्टर-53 में 138 AQI दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *