Live
भाजपा मशीनरी पंजाब और उसके युवाओं को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो फैला रही है: हरपाल सिंह चीमा‘लाइक’ और ‘व्यू’ पाने के लिए, राजस्थान के एक वीडियो को पंजाब का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है: बलतेज पन्नूमुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के तहत ₹38.90 लाख की लागत से पोस्ट-बर्न कॉन्ट्रैक्चर के 75 उपचार किए गएभगवंत मान सरकार 12 ज़िलों में 21,850 शिक्षकों को नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए करेगी प्रशिक्षितपंजाब में मानसून सुस्त, 10 अगस्त तक 35% कम बारिश; तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनीचंडीगढ़ में बढ़ रही LPG की मांग, 4 साल में 21 हजार से ज्यादा नए कनेक्शन; खपत के आंकड़े भी चौंकाने वालेपंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी रोक, 32 लाख बच्चों के अभिभावकों को मिलेगी राहतगुरुग्राम में किसने खरीदा ₹271 करोड़ का देश का सबसे महंगा पेंटहाउस!भाजपा मशीनरी पंजाब और उसके युवाओं को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो फैला रही है: हरपाल सिंह चीमा‘लाइक’ और ‘व्यू’ पाने के लिए, राजस्थान के एक वीडियो को पंजाब का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है: बलतेज पन्नूमुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के तहत ₹38.90 लाख की लागत से पोस्ट-बर्न कॉन्ट्रैक्चर के 75 उपचार किए गएभगवंत मान सरकार 12 ज़िलों में 21,850 शिक्षकों को नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए करेगी प्रशिक्षितपंजाब में मानसून सुस्त, 10 अगस्त तक 35% कम बारिश; तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनीचंडीगढ़ में बढ़ रही LPG की मांग, 4 साल में 21 हजार से ज्यादा नए कनेक्शन; खपत के आंकड़े भी चौंकाने वालेपंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी रोक, 32 लाख बच्चों के अभिभावकों को मिलेगी राहतगुरुग्राम में किसने खरीदा ₹271 करोड़ का देश का सबसे महंगा पेंटहाउस!
Wednesday, 12 August 2026
Menu

पंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से मौसम बदलेगा:दो दिन बारिश के संभावना, अब रात का तापमान बढ़ेगा, पहली बार तापमान 29 डिग्री

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (सोमवार) रात से मौसम बदल जाएगा। इसके बाद अगले दो दिन यानी 17 और 18 फरवरी को बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, दिन में अब ठंड लगभग खत्म हो गई है। गर्मी का अहसास हो रहा है। पहली बार इस साल फरवरी महीने में तापमान 29 डिग्री पार कर गया है। फिरोजपुर में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। गत 24 घंटे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, आने वाले दो दिनों में रात का तापमान बढ़ेगा। इसमें एक से लेकर तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। आज पूरा दिन ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और एक नया पश्चिमी सिस्टम सक्रिय हुआ है, जिससे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आया है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंचने वाला है। इस वजह से मौसम में बदलाव आएगा। पहाड़ों पर इस दौरान बर्फबारी हो सकती है। जबकि इस वजह से 17 और 18 को पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना बन रही है। बिजली भी कड़केगी। हालांकि आज दिन में धूप निकलेगी। हालांकि हवाएं चलती रहेंगी। न्यूनतम तापमान भी आठ से 12 डिग्री के बीच मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24 से लेकर 29 डिग्री तक दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ और मोहाली दोनों जगह अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अमृतसर में 24.6 डिग्री, लुधियाना में 27.0 डिग्री, पटियाला में 27.3 डिग्री, बठिंडा में 26.0 डिग्री और रूपनगर में 26.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनमत तापमान 8 डिग्री से लेकर 12 डिग्री तक पहुंच गया।
पंजाब और चंडीगढ़ में 17 और 18 को बारिश की संभावना बन रही है।
पंजाब और चंडीगढ़ में 17 और 18 को बारिश की संभावना बन रही है। रात का तापमान बढ़ेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि 17 और 18 तारीख को कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। दोनों दिनों में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। आने वाले 3 दिनों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, उसके बाद फिर 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम 17 फरवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 18 फरवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 19 फरवरी – किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *