Live
आप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर माताओं और बहनों की आवाज़ करेगी बुलंद: मनीष सिसोदिया•मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंटरनेशनल कबड्डी स्टार और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान यादविंदर सिंह ‘यादा सुरखपुरिया’ का ‘आप’ में किया स्वागत•अकाली अपने आप को ‘पंथक पार्टी’ होने का दावा कैसे कर सकता है, जब सुखबीर सिंह बादल एक व्यापारी से मुफ्त शराब मांगते हुए देखे गए? – बलतेज पन्नू•कबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागत•चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंग•पंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नू•भगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ा•पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा•आप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर माताओं और बहनों की आवाज़ करेगी बुलंद: मनीष सिसोदिया•मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंटरनेशनल कबड्डी स्टार और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान यादविंदर सिंह ‘यादा सुरखपुरिया’ का ‘आप’ में किया स्वागत•अकाली अपने आप को ‘पंथक पार्टी’ होने का दावा कैसे कर सकता है, जब सुखबीर सिंह बादल एक व्यापारी से मुफ्त शराब मांगते हुए देखे गए? – बलतेज पन्नू•कबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागत•चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंग•पंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नू•भगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ा•पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा•
Saturday, 21 November 2026
Menu

जमानत मिलने से कोई बरी नहीं होता, मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत और डेरा ब्यास मुखी की जेल मुलाकात को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि जमानत मिलने का मतलब बरी होना नहीं होता और मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सबूत अदालत में पेश किए जाएंगे।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मजीठिया की जमानत के बारे में बोलते हुए कहा कि जमानत मिलने से कोई भी व्यक्ति बरी नहीं हो जाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद हैं जो अदालत में पेश किए जाएंगे।

‘आप’ पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने डेरा ब्यास मुखी की मजीठिया के साथ जेल में मुलाकात को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पन्नू ने कहा, “जो डेरा ब्यास के मुखी हैं, वो हमारे भी सम्मानीय हैं। दुनियाभर में डेरा ब्यास को मानने वाले बहुत लोग हैं। लेकिन मैं सम्मान सहित कहना चाहता हूं कि किसी डेरे के इतने बड़े मुखी को कम से कम जेल में मिलने नहीं जाना चाहिए था।”

बलतेज पन्नू ने आगे कहा, “जो संत-महात्मा होते हैं, वो रिश्तों-रिश्तेदारियों से निर्लेप होते हैं। मेरी जानकारी के मुताबिक ऐसा ही होना चाहिए।”

पन्नू ने यह भी कहा कि डेरा मुखी को जज नहीं बनना चाहिए था और कोई जजमेंट नहीं देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, “यह अदालती प्रक्रिया है और इसे अदालत पर ही छोड़ देना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *