Live
माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू•आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब•मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है तो क्या कहेंगे और अगर नहीं करता है तो क्या कहेंगे”•स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, 9 डिजिटल LED वैन को दिखाई हरी झंडी•पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट•गैंगस्टर ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी, शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी के भाजपा से संबंध हैं: हरपाल सिंह चीमा•पंजाब समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी•माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू•आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब•मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है तो क्या कहेंगे और अगर नहीं करता है तो क्या कहेंगे”•स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, 9 डिजिटल LED वैन को दिखाई हरी झंडी•पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट•गैंगस्टर ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी, शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी के भाजपा से संबंध हैं: हरपाल सिंह चीमा•पंजाब समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी•
Saturday, 14 November 2026
Menu

‘न कर्फ्यू है, न दंगा है- उत्‍तर प्रदेश में अब सब चंगा है’, हरिद्वार में गरजे CM योगी आदित्‍यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार में कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश में विरासत का अपमान होता था, राम भक्तों पर गोलियां चलती थीं, जिससे प्रदेश अराजकता, लूट और दंगों का अड्डा बन गया था। उनकी सरकार में विरासत का सम्मान हुआ, जिससे बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हुए और उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की श्री विग्रह मूर्ति स्थापना समारोह में सीएम योगी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में न अराजकता है, न फसाद है, न गुंडागर्दी है, न कर्फ्यू है, न दंगा है – यूपी में अब सब चंगा है। उन्होंने यह भी कहा कि आश्रम व्यवस्था से उन्हें प्रशासन चलाने और प्रबंधन करने का वास्तविक ज्ञान मिला है, जो एमबीए की शिक्षा से भी बढ़कर है।

माघ मेले में 21 करोड़ से ज्‍यादा श्रद्धालु स्‍नान कर चुके

मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मेले में अब तक 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज, हरिद्वार, बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम अब केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना के केंद्र बन गए हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक बीमारू रहा उत्तर प्रदेश आज भारत की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर लगातार प्रगति कर रहा है।

भारत माता मंदिर के निर्माण पर क्‍या बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने बताया कि उनका जन्म उत्तराखंड की देवभूमि में हुआ है। उन्होंने कहा कि 1982 में भारत माता मंदिर के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सर संघचालक बालासाहब देवरस दोनों मौजूद थे। यह दर्शाता है कि राष्ट्राध्यक्ष के प्रति उनका सम्मान हमेशा रहेगा, लेकिन मूल्यों से कभी समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पूज्य स्वामी जी महाराज ने भारत माता मंदिर के निर्माण से पूरे देश को आध्यात्मिक नेतृत्व का एक स्थायी स्मारक दिया।

संतों ने योगी को बताया ‘उत्तर प्रदेश का शेर’

इस कार्यक्रम में मौजूद संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘उत्तर प्रदेश का शेर’ बताया। उन्‍होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सबके प्रिय और सबके हितकारी हैं। जब से योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभाली है, तब से यूपी में रामराज्य जैसा माहौल दिखाई देता है।

क्‍या बोले स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज

जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि जब पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे नेता नेतृत्व कर रहे हैं, तो हमें कोई संदेह नहीं कि भारत को फिर उसी वैभव के साथ देखेंगे, जैसा हर्षवर्धन के कार्यकाल में, विक्रमादित्य के काल में देखने को मिला था।
Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *