Live
‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनी•श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी, 25 से 27 अक्टूबर तक श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे भव्य धार्मिक समागम•प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा रोकने की कोशिश कर रहे हैं: अरविंद केजरीवाल•अमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे?? यह दुनिया का 8वां अजूबा होगा: अरविंद केजरीवाल•भाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमा•फिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा•भारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर•पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार•‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनी•श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी, 25 से 27 अक्टूबर तक श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे भव्य धार्मिक समागम•प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा रोकने की कोशिश कर रहे हैं: अरविंद केजरीवाल•अमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे?? यह दुनिया का 8वां अजूबा होगा: अरविंद केजरीवाल•भाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमा•फिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा•भारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर•पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार•
Sunday, 25 October 2026
Menu

लुधियाना में Manish Sisodia की रैली आज:साहनेवाल में युवाओं को बांटेंगे स्पोर्ट्स किट, खासी कलां में कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी व दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज लुधियाना के साहनेवाल हलके में युवाओं को स्पोर्ट्स किट बांटेंगे। कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां ने अपने हलके में खासी कलां की दाना मंडी में एक रैली रखी है।

रैली में मनीष सिसोदिया युवाओं को अलग-अलग गेम्स की किट देने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने दी। उन्होंने बताया कि रैली दाना मंडी में तीन बजे से शुरू होगी।

नशा मुक्त पंजाब और खेलों को बढ़ावा देने पर फोकस

 

मंत्री मुंडिया ने बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को नशा मुक्त करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज इस रैली के दौरान इलाके के युवाओं को स्पोर्ट्स किट बांटी जाएंगी।

युवाओं के लिए क्रिकेट, फुटबॉल और वॉलीबॉल किट का प्रबंध

 

सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि हर हाथ में नशे के बजाय खेल का सामान हो। मंत्री मुंडिया ने कहा हमारे युवा ही हमारे आने वाले कल का भविष्य हैं। उन्हें सही दिशा देना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। हमने युवाओं के लिए क्रिकेट फुटबॉल और वॉलीबॉल की किटों का विशेष प्रबंध किया है ताकि वे खेलों से जुड़कर एक स्वस्थ जीवन जी सकें।

क्षेत्रवासियों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील

 

कैबिनेट मंत्री ने लुधियाना के हर वर्ग,विशेषकर माताओं बहनों और नौजवानों से अपील की है कि वे आज दोपहर 3 बजे खासी कलां की दाणा मंडी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज को एक नई दिशा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आम आदमी पार्टी हमेशा जनता की भलाई के लिए खड़ी है और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *