Live
विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•SBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरा•मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर•अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू•4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल•गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू•अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•SBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरा•मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर•अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू•4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल•गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू•अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान•
Thursday, 22 October 2026
Menu

LPU विवाद पर पंजाब सरकार एक्शन में, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

LPU मामले को लेकर अब पंजाब सरकार भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। फगवाड़ा की Lovely Professional University में हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही DGP पंजाब गौरव यादव को खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने के लिए कहा गया है।

दरअसल, LPU में एक छात्रा के साथ कथित गंभीर घटना की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्रों की ओर से बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया था। मामला बढ़ने के बाद कैंपस में तोड़फोड़ हुई और नेशनल हाईवे पर भी यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस की ओर से मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है और CCTV समेत अन्य सबूतों की जांच की जा रही है।

अब इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की बड़ी तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यूनिवर्सिटी में स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है और छात्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक LPU की ओर से 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लासेस सस्पेंड करने और मिड-टर्म परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला भी लिया गया है।

वहीं, लड़कियों के हॉस्टल में किसी तरह के शरारती तत्वों के दाखिल होने या गड़बड़ी होने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बातों को पुलिस ने अफवाह बताया है। पुलिस के मुताबिक हॉस्टलों की चेकिंग की गई है और वहां स्थिति सामान्य है। पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें।

इसके साथ ही प्रशासन की ओर से छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। सरकार और पुलिस ने साफ किया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सबसे बड़ा फोकस LPU कैंपस में शांति और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *