Live
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•
Saturday, 07 November 2026
Menu

Haryana CM Nayab Saini का बड़ा Statement: SYL Canal पर Punjab के साथ बातचीत से निकलेगा हल, Environment और Tourism को लेकर भी की बड़ी Announcements

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) नहर निर्माण को लेकर 9 जुलाई को हरियाणा और पंजाब के बीच अहम बैठक होने जा रही है, और उन्हें उम्मीद है कि इस बैठक से सकारात्मक हल निकलेगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप से यह पुराना मुद्दा बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि

रविवार को मुख्यमंत्री नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पहुंचे, जहां उन्होंने जनसंघ के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार डॉ. मुखर्जी के विचारों और आदर्शों पर चलकर समाज के सबसे आखिरी व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दें।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा भी रोपा और लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा ज़रूर लगाएं, खासकर अपने माता-पिता या महापुरुषों के नाम पर।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी हिस्सा लिया और पौधारोपण किया।

SYL नहर को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री?

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के बीच एसवाईएल नहर को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है, लेकिन अब जब 9 जुलाई को दोनों राज्यों के बीच बैठक होनी है, तो आशा है कि कोई सकारात्मक रास्ता निकलेगा।
उन्होंने कहा, “पंजाब हमारा भाई है, और बातचीत से हर मुद्दे का समाधान निकलता है। हमें विश्वास है कि केंद्र की मौजूदगी में इस बैठक से अच्छा हल निकलेगा।”

जंगल सफारी और डिज्नीलैंड जैसे टूरिज्म प्रोजेक्ट्स पर काम तेज

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि गुरुग्राम और नूंह जिले के करीब 10 गांवों की ज़मीन पर जंगल सफारी प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है, जिस पर तेजी से काम चल रहा है।
इसके लिए सीएम सैनी खुद गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा सेंटर का दौरा कर चुके हैं, जहां घायल और लावारिस जानवरों की देखभाल होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भी इसी तरह का मॉडल तैयार किया जाएगा, जिससे वाइल्डलाइफ को संरक्षित किया जा सकेगा।

NCR में डिज्नीलैंड बनाने की योजना

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर उन्होंने एनसीआर क्षेत्र में डिज्नीलैंड जैसा भव्य पर्यटन स्थल बनाने का प्रस्ताव रखा है।
इसके लिए 500 एकड़ भूमि का चयन भी हो चुका है। यह प्रोजेक्ट न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी बढ़ावा देगा।

हरियाणा सरकार जहां एक ओर सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है, वहीं राज्य के पुराने विवादों को सुलझाने और भविष्य के विकास को लेकर भी सक्रिय नजर आ रही है। अब सबकी निगाहें 9 जुलाई को होने वाली SYL बैठक पर टिकी हैं, जिससे हरियाणा और पंजाब के बीच पानी विवाद का कोई समाधान निकल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *