Live
रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से पार्टी में किया शामिलपंजाब CM बोले- हरियाणा ने पानी का सही प्रयोग किया:एक भी बूंद अतिरिक्त नहीं ली; धान की बिजाई को लेकर 4 जोन में बांटा राज्यऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट 11 पंजाबी आज लौटेंगे, CM मान खुद दिल्ली जाकर करेंगे रिसीवपंजाब में एक्शन मोड में मंत्री Sanjeev Arora, डेंगू-मलेरिया पर लगाम कसने के लिए समय पर फॉगिंग के आदेश5 मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे CM मान, राज्यसभा दल-बदल, डिपोर्टेशन और पटियाला ब्लास्ट पर करेंगे चर्चा‘पार्टी एकजुट है, दलबदल की चिंता नहीं’, जालंधर में बोले Aman Arora ; नेताओं के जाने को बताया ‘पुरानी बात’कंगना रनौत मानहानि केस: बठिंडा कोर्ट में 12 मई को होगी अगली सुनवाई, गवाहों के बयान और पासपोर्ट पर जमकर हुई बहसमजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, कैबिनेट मीटिंग में हुआ फैसला, BJP के खिलाफ निंदा प्रस्ताव की तैयारीरुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से पार्टी में किया शामिलपंजाब CM बोले- हरियाणा ने पानी का सही प्रयोग किया:एक भी बूंद अतिरिक्त नहीं ली; धान की बिजाई को लेकर 4 जोन में बांटा राज्यऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट 11 पंजाबी आज लौटेंगे, CM मान खुद दिल्ली जाकर करेंगे रिसीवपंजाब में एक्शन मोड में मंत्री Sanjeev Arora, डेंगू-मलेरिया पर लगाम कसने के लिए समय पर फॉगिंग के आदेश5 मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे CM मान, राज्यसभा दल-बदल, डिपोर्टेशन और पटियाला ब्लास्ट पर करेंगे चर्चा‘पार्टी एकजुट है, दलबदल की चिंता नहीं’, जालंधर में बोले Aman Arora ; नेताओं के जाने को बताया ‘पुरानी बात’कंगना रनौत मानहानि केस: बठिंडा कोर्ट में 12 मई को होगी अगली सुनवाई, गवाहों के बयान और पासपोर्ट पर जमकर हुई बहसमजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, कैबिनेट मीटिंग में हुआ फैसला, BJP के खिलाफ निंदा प्रस्ताव की तैयारी
Wednesday, 29 April 2026
Menu

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पहला बजट: औद्योगिक विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों के लिए अहम घोषणाएं।

हरियाणा। Haryana के नायब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बार अपना पहला बजट पेश करने जा रहे हैं, जो लगभग 1.95 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। इस बजट का मुख्य फोकस औद्योगिक विकास पर होगा, जैसा कि मुख्यमंत्री सैनी ने पहले भी कई बार संकेत दिए हैं। वह सोमवार दोपहर दो बजे इस बजट की घोषणा करेंगे, और इस पर राज्य की महिलाओं की खास नजरें टिकी हैं।

Haryana के मुख्यमंत्री सैनी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना का एलान कर सकते हैं, जिसके तहत हर महिला को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे। इस योजना के लिए बजट में लगभग 10-12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य केंद्र सरकार की तर्ज पर गरीबों, युवाओं, नारी और अंत्योदय वर्ग को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को और मजबूती देने के लिए भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

किसानों के लिए भी कई घोषणाएं की जा सकती हैं, जिनमें फसल विविधिकरण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले कदम हो सकते हैं। वर्तमान में, धान छोड़कर अन्य फसलें उगाने वाले किसानों को सरकार सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देती है, और इसे बढ़ाकर दस हजार रुपये तक किया जा सकता है। साथ ही, पराली न जलाने वाले किसानों को भी अनुदान बढ़ाए जाने की संभावना है।

इसके अलावा, बजट में मुख्यमंत्री गरीबों के लिए एक लाख मकान देने की घोषणा कर सकते हैं। भाजपा के संकल्प पत्र में पांच लाख मकानों का वादा किया गया था, और यह कदम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हो सकता है। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के लिए भी बजट में कई योजनाओं का प्रस्ताव हो सकता है। मुख्यमंत्री सैनी खरखौदा के आईएमटी मॉडल की तर्ज पर कुछ नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन की घोषणा कर सकते हैं। छोटे और मध्यम उद्योगों को रियायत देने के लिए भी बजट में कुछ उपायों का ऐलान संभव है, साथ ही स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए नई नीति का प्रस्ताव भी किया जा सकता है।

युवाओं के लिए बहुत कुछ होने वाला है

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पहले बजट में युवाओं को बहुत कुछ देने का मन बनाया हुआ है। नौकरियां बड़ा मुद्दा है। ऐसे में नई नौकरियों का एलान संभव है। साथ ही युवाओं को कौशल में निपुण बनाने के लिए नए आईटीआई की घोषणा होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली छात्राओं को स्कूटी देने का भी एलान सीएम कर सकते हैं। मेडिकल व इंजीनियरिंग करने वाले ओबीसी व एससी जाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की भी घोषणा संभव है।

बढ़ता गया खर्च।

साल अनुमानित बजट (रुपये में)
2020-21 142343 करोड़
2021-22 155645 करोड़
2022-23 177255 करोड़
2023-24 183950 करोड़
2024-25 189876 करोड़

अगले साल तक कर्ज 3.4 लाख करोड़ होने का अनुमान

चालू वित्त वर्ष 2024-25 की समाप्ति तक हरियाणा पर कुल कर्जा तीन लाख करोड़ रुपये को पार कर 3,17,982 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। अगले साल तक यह कर्जा 3.4 लाख करोड़ होने की संभावना है। जब भाजपा सरकार ने पहली बार राज्य में सत्ता संभाली थी, तब 2014-15 में राज्य का कुल कर्जा 70,931 करोड़ रुपये था। 2024-25 में राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 2.77 फीसदी रहने का अनुमान जताया है, जो जीएसडीपी के 3.50 प्रतिशत की तय सीमा के भीतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *