Live
आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•
Tuesday, 03 November 2026
Menu

Haryana के इस जिले में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए नई पहचान, ड्रेस कोड लागू।

जींद। Haryana के जींद जिले में ऑटो व ई रिक्शा चालकों को अलग से पहचान मिलेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने ड्रैस कोड लागू किया है। इससे यात्रियों को भी ऑटो चालकों की पहचान करने में आसानी होगी। चालक अब खाकी रंग की वर्दी में नजर आएंगे। शहर में 4500 ऑटो व ई रिक्शा को नंबर जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा जींद में 5500 ऑटो होने का अंदाजा है। इस निर्देशों का पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा और भीड़ में चालकों की आसानी से पहचान के लिए यह कदम उठाया है। जिले में करीब 8,000 ऑटो और ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। इस साल पुलिस प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑटो, ई-रिक्शा और निजी बसों के अंदर और बाहर पोस्टर लगाए थे, जिन पर चालक का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण दर्ज किए गए हैं। अब पुलिस प्रशासन ने चालकों के लिए निर्धारित वर्दी अनिवार्य कर दी है।

इन निर्देश की अवहेलना करने पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के पास ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का रिकॉर्ड भी है। अगर कोई मनमानी करेगा तो आसानी से उसकी पहचान हो जाएगी। सभी ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को खाकी वर्दी छाती पर बाएं तरफ बैज के साथ पहननी अनिवार्य होगी। इस संबंध में उनकी यूनियन को आदेश जारी कर वर्दी पहनने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *