Live
मजदूर दिवस पर बड़ा तोहफा: Punjab में न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, CM Bhagwant Mann का ऐलानअंतरराष्ट्रीय पहलवान ‘सुपर खालसा’ आम आदमी पार्टी में शामिलमुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभकिसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—CM Bhagwant Singh MannPunjab ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूतBhagwant Maan सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुईमुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सकेअपराधियों को पालना अकाली दल की पुरानी आदत” – बलतेज पन्नू का तीखा बयानमजदूर दिवस पर बड़ा तोहफा: Punjab में न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, CM Bhagwant Mann का ऐलानअंतरराष्ट्रीय पहलवान ‘सुपर खालसा’ आम आदमी पार्टी में शामिलमुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभकिसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—CM Bhagwant Singh MannPunjab ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूतBhagwant Maan सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुईमुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सकेअपराधियों को पालना अकाली दल की पुरानी आदत” – बलतेज पन्नू का तीखा बयान
Friday, 01 May 2026
Menu

Haryana: सीएम ने साइक्लोथॉन यात्रा को किया रवाना: नायब सैनी बोले – नशे की कमाई से फैल रहा आ/तंक/वाद।

Haryana के जींद में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइक्लोथॉन साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर हिसार के लिए रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज नशा पूरी मानवता के लिए एक गंभीर संकट बन चुका है। नशे की तस्करी से मिलने वाली रकम आतंकवाद को बढ़ावा देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नशा मुक्त Haryana की पहल को अब जनता ने भी अपने आंदोलन के रूप में अपना लिया है, और उन्हें विश्वास है कि Haryana जल्द ही नशा मुक्त राज्य बनेगा।

सीएम ने कहा कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकवादी हमला हुआ है, उसके लिए भी पैसा नशे की तस्करी करने वाले रैकेट से मिला। पूरी दुनिया में आतंकवाद की फंडिंग नशीले पदार्थों की तस्करी से मिलने वाले पैसे से होती है।

आज नशा पूरी मानवता के सामने बड़ी चुनौती बन गया है। Haryana में नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए अब जिस तरह खाप पंचायतों ने आगे आकर मोर्चा संभाला है, उससे उन्हें उम्मीद है कि Haryana बहुत जल्द नशे की बीमारी से मुक्त हो जाएगा। सीएम ने कहा कि खाप पंचायतों की बहुत बड़ी भूमिका समाज सुधार में शुरू से रही है।

खाप पंचायतों ने कई बड़े फैसले लिए हैं, और अतीत में विदेशी आक्रांताओं के साथ भी खाप पंचायत में मजबूती से लड़ी हैं। उन्होंने कहा कि Haryana सरकार के नशा मुक्ति अभियान को अब जनता ने अपना समझकर Haryana को नशा मुक्त बनाने का बीड़ा उठा लिया है।

इस मौके पर हरियाणवी कलाकारों केडी, एमडी, अमित ढुल, सुभाष फौजी ने नशे के खिलाफ शानदार प्रस्तुतियां दी। सीएम के साथ डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्ढा, मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक रामकुमार गौतम, देवेंद्र अत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंद्र ढुल, डॉ ओमप्रकाश पहल, डॉ. राज सैनी, खाप पंचायतों के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला, डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एडीसी विवेक आर्य, एसपी कुलदीप सिंह और एसडीएम सत्यवान मान भी थे।

साइक्लोथोन यात्रा को झंडी दिखाने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि Haryana का युवा नशे का नाश करने की ठान चुका है। Haryana में नशे के खिलाफ सरकार एक तरफ जागरूकता अभियान चला रही है, तो दूसरी तरफ कड़ा कानून बनाकर नशे के सामान की तस्करी करने वालों को सख्त सजा का प्रावधान किया गया है। सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा को फिर से देशां मैं देश Haryana, जित दूध दही का खाना वाला Haryana बनाना है। ड्रग मुक्त Haryana अब बनकर रहेगा।

यह रहेगी वाहनों के लिए व्यवस्था

गोहाना रोड : साइक्लोथॉन यात्रा के दौरान गोहाना रोड बंद रहेगा। यहां बेरिकेडिंग कर साइक्लोथॉन यात्रा में भाग लेने के लिए आने वालों के लिए व्यवस्था की गई।

सफीदों रोड : गोहाना रोड से निकलने वाले सभी वाहन सफीदों रोड से निकल सकेंगे। यहां वाहन जाम में नहीं फंसे इसके लिए प्रबंध किए गए।

बाईपास से जाएंगी बस : साइक्लोथॉन यात्रा को देखते हुए सभी रोडवेज और निजी बसों को बाईपास से निकाला जाएगा। इसके लिए सभी रूट की बस के लिए रूट निर्धारित किया गया।

साइकिल से पहुंचने का रूट

नरवाना रोड और कैथल रोड से आने वाले साइकिल सवार प्रतिभागी नए बाईपास से हैबतपुर गांव होते हुए परशुराम चौक से गोहाना रोड पर पहुंचें। सफीदों रोड से आने वाले प्रतिभागी भी परशुराम चौक से गोहाना रोड पहुंच सकते हैं। हांसी रोड, भिवानी रोड और रोहतक रोड से आने वाले प्रतिभागी सीआरएसयू से होते हुए गोहाना रोड नाका से पहुंचे। शहर से आने वाले साइकिल सवारों के लिए सभी मार्ग खुले रहेंगे।

गाड़ियों पहुंचने वालों की व्यवस्था

नरवाना रोड, कैथल रोड, गोहाना रोड, रोहतक रोड और भिवानी रोड से आने वाले प्रतिभागी नए बाईपास रोड से होकर निर्जन पुल से सफीदों रोड से आकर एकलव्य स्टेडियम में पहुंचे। सभी वाहनों के लिए एकलव्य स्टेडियम के सामने उतरने का स्थान निर्धारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *