Live
भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशनपंजाब- महिलाओं को ₹1000 महीना, रजिस्ट्रेशन शुरू:CM बोले- पहले 9 हलकों में शुरुआत; अकाली दल ने चुन्नियों में घोटाला कियाMP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपीलअंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाजपंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरूभगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमाPunjab की मान सरकार ने बना द‍िया इतना सख्‍त कानून, बेअदबी पर अब उम्रकैद की सजा और… क्‍या है कानूनी पेचीदगियां?25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक?भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशनपंजाब- महिलाओं को ₹1000 महीना, रजिस्ट्रेशन शुरू:CM बोले- पहले 9 हलकों में शुरुआत; अकाली दल ने चुन्नियों में घोटाला कियाMP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपीलअंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाजपंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरूभगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमाPunjab की मान सरकार ने बना द‍िया इतना सख्‍त कानून, बेअदबी पर अब उम्रकैद की सजा और… क्‍या है कानूनी पेचीदगियां?25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक?
Wednesday, 15 April 2026
Menu

Haryana साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गन कल्चर वाले 10 हरियाणवी गाने सोशल मीडिया से हटवाए।

हरियाणा। Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभ्य समाज में फिल्मों और गानों का खासा असर पड़ता है। जरूरत पड़ी तो गन कल्चर वाले गानों के खिलाफ कानून लेकर आएंगे।

गन कल्चर वाले गानों को लेकर Haryana साइबर पुलिस चेतावनी देने के बाद अब एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने बदमाशी, शराब, ड्रग्स, हिंसा जैसे गानों की पहचान कर यू-ट्यूब से हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अभी तक चार हरियाणवी गायकों के 10 गानों सोशल मीडिया से हटवा चुकी है। इसमें मासूम शर्मा के छह सहित दो अन्य गायकों के दो-दो गाने हैं। जबकि, इस तरह के 90 से अधिक गानों की सूची पुलिस ने तैयार की है।

पंजाब के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, हरियाणवी संगीत में गन कल्चर (बंदूक संस्कृति) वाले गानों का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। उदाहरण स्वरूप, गायक बीरू कटारिया, फिजा, और राज मवार का गाना जिसमें गन और गोल्ड का जिक्र है, काफी लोकप्रिय हो रहा है। सिंगर अजय हुडा और राज मावेर का गाना “मनै छोड़ दी रे गन राखणी मेरी जाटनी सै लोडेड हथियार” और प्रांजल दहिया और हर्ष संधू का गाना “रै लिख के बेरी घूमै स मेरा नाम बंदूका पे” भी इसी दिशा में आते हैं। स्वरा वर्मा, मासूम शर्मा और राहुल मुआना का गाना “चंबल कै डाकू”, हेमंत फौजदार, किरण, मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा का गाना “ट्यूशन बदमाशी का” और मासूम शर्मा का गाना “पिस्टल बोलैगी” जैसी रचनाएँ भी गन कल्चर को बढ़ावा देती हैं। इन गानों में कानूनी और सामाजिक नियमों को नजरअंदाज कर बंदूक और हथियारों की महिमा का गुणगान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *