Live
भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, AI से लेकर स्पेस तक कई क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोगपंजाब रोडवेज में जल्द शामिल होंगी 1,279 नई बसें, परिवहन सेवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावाबुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, CM भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिलाअपने बुजुर्गों को धर्म स्थलों की तीर्थयात्रा करा कर पुण्य कमा रही भगवंत मान सरकार- केजरीवालपंजाब सरकार ने हर मंच पर RDF का मुद्दा उठाया, लेकिन केंद्र अभी भी किसानों के पैसे रोके बैठा है: हरपाल सिंह चीमातीज के रंग में रंगा पंजाब, महिलाओं के उत्साह ने दिखाया मान सरकार के प्रति भरोसाइस स्वतंत्रता दिवस, स्वस्थ पंजाब: भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 6 लाख से अधिक उपचारBSNL का स्वतंत्रता दिवस पर ग्राहकों को बड़ा तोहफाभारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, AI से लेकर स्पेस तक कई क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोगपंजाब रोडवेज में जल्द शामिल होंगी 1,279 नई बसें, परिवहन सेवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावाबुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, CM भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिलाअपने बुजुर्गों को धर्म स्थलों की तीर्थयात्रा करा कर पुण्य कमा रही भगवंत मान सरकार- केजरीवालपंजाब सरकार ने हर मंच पर RDF का मुद्दा उठाया, लेकिन केंद्र अभी भी किसानों के पैसे रोके बैठा है: हरपाल सिंह चीमातीज के रंग में रंगा पंजाब, महिलाओं के उत्साह ने दिखाया मान सरकार के प्रति भरोसाइस स्वतंत्रता दिवस, स्वस्थ पंजाब: भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 6 लाख से अधिक उपचारBSNL का स्वतंत्रता दिवस पर ग्राहकों को बड़ा तोहफा
Saturday, 15 August 2026
Menu

Haryana में जल्द बनेंगें नए 5 ज़िले, जानिए किन शहरों को मिलेगा मौका।

Haryana में जल्द ही पांच नए जिलों के गठन की घोषणा हो सकती है। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। जानकारी के अनुसार, अगले सप्ताह सब-कमेटी की अंतिम बैठक होगी, जिसमें अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। फिलहाल Haryana में कुल 22 जिले हैं। जिन क्षेत्रों को नए जिले बनाए जाने की तैयारी चल रही है, उनमें हिसार का हांसी, सिरसा का डबवाली, करनाल का असंध, जींद का सफीदों और सोनीपत का गोहाना शामिल हैं। गौरतलब है कि हांसी और डबवाली को पहले ही पुलिस जिला घोषित किया जा चुका है।

इतने ही नहीं गुरुग्राम के मानेसर को भी जिला बनाने की मांग उठ रही है. इसके पूरे दस्तावेज न पहुंच पाने के कारण इस पर अगली बैठक पर फैसला लिया जाएगा. वहीं इस मीटिंग में नए डिवीजन, सब डिवीजन और तहसीलों को लेकर भी चर्चा होगा. हरियाणा के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा है कि Haryana में नए जिले बनने को लेकर अगर हफ्ते तक रिपोर्ट फाइनल हो जाएगी. नए जिले बनने को लेकर काफी हद तक काम हो चुका है. अगली बैठक में रिपोर्ट को मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा.

अब तक हो चकी हैं 4 बैठकें

बता दें कि नए जिले बनने को लेकर अभी तक 4 बैठकें हो चुकीं हैं. साथ ही इससे जुड़ी जिलों से आई डिमांड की स्टडी के लिए संबंधित प्रशासन को निर्देश भी दिए जा चुके हैं. वहीं कैबिनेट सब-कमेटी की जो पहले बैठकें हुई उसमें यह फैसला लिया जा चुका है कि Haryana में नए जिले, उपमंडल, उप-तहसील और नई तहसीलें बनाने के लिए उपायुक्तों की सिफारिश जरूरी होगी. साथ ही ब्लॉक समिति के लिए इससे जुड़े विधानसभा क्षेत्र के विधायक, नगर पालिका या नगर निगम का भी प्रस्ताव जरूरी होगा.

बन सकते हैं नए मंडल

सब कमेटी की जो पिछली बैठक हुई थी उसमें नए जिलों के साथ-साथ नए मंडल नए मंडल बनाने पर भी चर्चा की गई थी. इतनी ही नहीं कमेटी की तरफ से कहा गया था कि जो भी इससे जुड़े जरूरी दस्तावेज हैं उसे पूरे करवाकर सब-कमेटी के पास भिजवाएं, ताकि उन पर भी फैसला लिया जा सके. इसके तहत उपायुक्तों की तरफ से कमेटी को पिपोर्ट सौंप दी गई है. इस पर भी सोच विचार करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *